फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 20 people including children and tourists injured in collision between car and tourist mini bus

Bijnor: कार और टूरिस्ट मिनी बस की टक्कर में बच्चों और पर्यटकों समेत 20 लोग घायल, छह की हालत गंभीर

Tue, 02 Jun 2026 04:45 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 02 Jun 2026 04:45 PM IST
सार

बिजनौर में ऑक्सफोर्ड चौराहे पर मंगलवार तड़के यह हादसा हुआ। हरिद्वार से प्रयागराज जा रही बस और कार के बीच टक्कर हुई। घायलों का इलाज कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Bijnor: 20 people including children and tourists injured in collision between car and tourist mini bus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार से गंगा स्नान कर प्रयागराज लौट रही एक टूरिस्ट मिनी बस की कार से टक्कर हो गई। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक समेत 14 पर्यटक तथा कार में सवार दंपती और चार बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 

प्रयागराज से चालक रंगीला सहित 14 पर्यटक तीन दिन पहले गर्मी की छुट्टियां मनाने मसूरी गए थे। पर्यटकों के अनुसार सोमवार रात हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद वे लौट रहे थे। मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे उनकी मिनी बस कोतवाली रोड स्थित ऑक्सफोर्ड चौराहे के पास पहुंची। इसी दौरान शादीपुर रोड से कोतवाली रोड पर चढ़ रही कार से बस की टक्कर हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार किरतपुर क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी शहजाद चला रहा था। वह पत्नी और चार बच्चों के साथ स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव गैंडाजूड़ स्थित अपनी ससुराल ईद मिलन के लिए जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस सड़क पर पलट गई, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
 
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला तथा 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह लोगों को आर्य हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 

हादसे में ये लोग हुए घायल 
प्रयागराज निवासी बस चालक रंगीला (35) पुत्र हीरालाल, विनय (42) पुत्र रामदेव, सनी (32) पुत्र चरन सिंह, पूरन चंद द्विवेदी (26) पुत्र विनय कुमार, सुरेंद्र दयाल (53) पुत्र महेंद्र, विवेक केसरवानी (36) पुत्र रमेश, अमन (28) पुत्र रमेश, अवनीश तिवारी (26) पुत्र रमाकांत, कुलदीप (32) पुत्र रामजी निषाद, विकास त्रिपाठी (34) पुत्र राम अभिलाष, अमर (27) पुत्र संजय, शिवदत्त (42) पुत्र सतीश, जनपद कौशांबी निवासी विशेष त्रिपाठी (32) पुत्र राम अभिलाष तथा अजय शंकर (33) पुत्र कांता प्रसाद घायल हो गए। वहीं, कार चालक शहजाद (33) पुत्र रईस, उसकी पत्नी इशरत (30), पुत्र शाद (15), शादान (8), समद (6) और आहद (3) भी घायल हुए। शिवदत्त, अमन, पूरन चंद द्विवेदी, अवनीश तिवारी, शहजाद और इशरत की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को आर्य हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर में गया गया।

खतरनाक बना ऑक्सफोर्ड चौराहा, ब्रेकर बनवाने की मांग
कोतवाली रोड स्थित ऑक्सफोर्ड चौराहे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। मंगलवार सुबह भी इसी चौराहे पर टूरिस्ट मिनी बस और कार की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों उदित चौधरी, अजहर प्रधान, आबिद अंसारी, निर्मल सिंह का कहना है कि चौराहे पर वाहनों की तेज रफ्तार और पर्याप्त यातायात नियंत्रण व्यवस्था न होने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, चेतावनी संकेतक लगाने तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed