फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 12 hospitals failed in biowaste test, fined

Bijnor News: बायोवेस्ट टेस्ट में फेल हुए 12 अस्पताल, लगाया जुर्माना

Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: 12 hospitals failed in biowaste test, fined
बिजनौर। एक तरफ तो शासन की ओर से बायो मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं बिजनौर में प्राइवेट अस्पताल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस साल सौ निरीक्षण किए गए, जिनमें 12 अस्पताल बायोबेस्ट के निस्तारण सही तरीके से नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका की टीम ने ऐसे 12 अस्पतालों पर जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

बायो मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है। इस साल टीम ने अस्पतालों के करीब 100 निरीक्षण किए। क्योंकि अस्पतालों से निकलने वाले बायोवेस्ट से लोगों को गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है। सीएमओ के निर्देशों के बाद बायोवेस्ट जांच अधिकारी डॉ. हितेंद्र कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ इस साल बायोवेस्ट को लेकर जागरूक करने के लिए अस्पतालों के निरीक्षण किए। अस्पतालों को उनकी कमी बताई गई। इसके बाद भी बायोवेस्ट का सही निस्तारण नहीं करने पर 12 अस्पतालों से 47 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। जिले में तीन कंपनियां अस्पतालों से बायोवेस्ट उठा रही हैं। निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. हितेंद्र, डॉ. विशाल चौधरी, दुष्यंत चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

इन अस्पतालों पर लग चुका है जुर्माना
बिजनौर के 12 अस्पतालों पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण नहीं करने पर जुर्माना लगाया गया है। जिसमें किलकारी अस्पताल, चौधरी अस्पताल, श्रेया हॉस्पिटल, बीना प्रकाश हॉस्पिटल, कार्तिक हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, भगवती हॉस्पिटल, सुपर वेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, बागेश्वर पैथोलॉजी लैब, हरिओम क्लीनिक तिवड़ी, आयुष्मान हॉस्पिटल नजीबाबाद रोड बिजनौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर की गई कार्रवाई
- बायोवेस्ट बड़े-बड़े ड्रम में रखा हुआ था। जिससे पालिका के कूड़े में ठिकाने लगाने की तैयारी थी।
- बायोवेस्ट का सही निस्तारण के दस्तावेज नहीं दिखाने पर
- बायोवेस्ट से स्टॉफ को जागरूक नहीं करने पर
- बायोवेस्ट के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं होने पर
बायोवेस्ट का सही निस्तारण नहीं करने पर अस्पतालों पर जुर्माना लगाया गया है। सभी अस्पतालों पर कमियों के हिसाब से अलग-अलग राशि का जुर्माना लगा है। आगे भी बायोवेस्ट को लेकर अस्पतालों का निरीक्षण जारी रहेगा। कमी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।.....डॉ. हितेंद्र कुमार, बायोवेस्ट जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed