फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijendra IIT Roorkee Topper of Mandaura in Biotechnology

बायो टेक्नोलॉजी में मंडौरा के बिजेंद्र आईआईटी रुड़की टॉपर

Tue, 01 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bijendra IIT Roorkee Topper of Mandaura in Biotechnology
आईआईटी रुड़की में बायोटेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले बिजनौर के बिजेंद्र कुमार। - फोटो : BIJNOR
बायो टेक्नोलॉजी में मंडौरा के बिजेंद्र आईआईटी रुड़की टॉपर
विज्ञापन

बिजनौर। गांव मंडौरा निवासी बिजेंद्र ने आईआईटी रुड़की में बायो टेक्नोलॉजी में सर्वाधिक 09.06 रैंक प्राप्त करने पर विभाग की ओर से गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
नूरपुर क्षेत्र के गांव मंडौरा निवासी बिजेंद्र कुमार बीटेक बायो टेक्नोलॉजी में 09.06 रैंक प्राप्त कर आईआईटी रुड़की का टॉपर रहा। बिजेंद्र के अनुसार कक्षा छह से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय सैंद्धार में संपन्न हुई, जबकि पांचवीं तक की पढ़ाई गांव मंडौर में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय से की। आईआईटी की ओर से वर्ष 2019 में उन्हें इंटर्नशिप हेतु दो माह के लिए ताईवान भेजा गया।
विज्ञापन

बिजेंद्र के मुुताबिक जिस वर्ष बीटेक में प्रवेश पाया उसी साल पिता की मौत हो गई थी, विपरीत परिस्थितियों में भी उसने धैर्य से काम लेते हुए परिवार की जिम्मेदारी के साथ साथ अपनी पढ़ाई को मन लगाकर पूरा करते हुए मंजिल तक पहुंचा। आईआईटी रुड़की में बायो टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से 29 नवंबर को हुए दीक्षांत समारोह में कम्युलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) में दस में से 09.06 रैंक प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह एक निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed