फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bihar husband and wife arrested for buying baby girl

बच्ची खरीदने वाले बिहार के पति-पत्नी गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bihar husband and wife arrested for buying baby girl
बिजनौर में पकड़े गए अपहरणकर्ता से बच्चा खरीदने वाले दंपती। - फोटो : BIJNOR
बच्ची खरीदने वाले बिहार के पति-पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। पचास हजार रुपये में नवजात बच्ची को खरीदने को वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची भी बरामद हो गई है। दंपती ने पचास हजार रुपये में उसके नाना से ही नवजात को खरीदा था। अपहरण कर बच्ची को बेचने वाले आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को नगीना के शेख सराय में रहने वाले कसीम अहमद की एक माह की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने पड़ताल करते हुए 28 अप्रैल को अपहरण करने वाले बच्ची के नाना जफर को गिरफ्तार किया। जफर ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसके नि:संतान महिला से संबंध थे, जिसकी गोद भरने के लिए उसने अपनी नातिन का ही अपहरण कर लिया और महिला को ले जाकर बच्ची दे दी। अब नवजात को खरीदकर ले जाने वाली खुशबू और उसके पति सुबोध कर्मकार निवासी बुजुर्ग बाजेदपुर हरलागा जिला कटिहार बिहार को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से नवजात को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली में रहते थे, जहां जफर के यहां आना जाना हो गया। जफर से बच्चा लाकर देने को कहा। जिस पर जफर नगीना में रहने वाली अपनी बेटी मुमताज की एक माह की बच्ची को ले गया। बच्ची के नाना जफर ने यह सौदा पचास हजार में किया। दस हजार एडवांस दिए गए थे। बिहार का रहने वाला यह दंपती बच्ची को लेने के बाद मुरादाबाद में रहने लगा। पकड़े गए दंपती का चालान कर दिया गया। प्रेस वार्ता में एएसपी देहात रामअर्ज भी मौजूद रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे, एसआई कुलदीप राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed