फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Big road accident, nine killed in Bijnor

बिजनौर में भीषण सड़क हादसा, नौ की मौत

Fri, 07 Jul 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 07 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Big road accident, nine killed in Bijnor
दुर्घटना के बाद बचाव कार्य के िलए रस्सियों को बांधते लोग। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में हाईवे 74 पर गांव सुहागपुर के सामने बृहस्पतिवार तड़के लखीमपुर खीरी से हरिद्वार जा रही इनोवो कार की सामने से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में  चालक सहित नौ लोगों की मौत हो गई। जिनमें आठ एक ही परिवार के सदस्य थे। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मेरठ में आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि कार या बस के चालक को झपकी लग जाने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

 
हादसा गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ और इस भीषण हादसे का कहर लखीमपुर खीरी के कपूरथला इमली चौक निवासी व्यवसायी अनिल टंडन के  परिवार पर टूटा। अनिल टंडन के तीन बेटों में राहुल सबसे बड़ा, रजत दूसरे नंबर का व रोहित सबसे छोटा था। राहुल घर पर ही था, अन्य दो भाई परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर बुधवार रात हरिद्वार के लिए निकले थे। हादसे में रोहित टंडन(35), रजत(37), इनकी मां नीरू टंडन(60), राहुल टंडन की पत्नी सोना टंडन(33), बेटे कार्तिक टंडन (10), रजत टंडन की पत्नी शालू टंडन(30), बेटे  शौर्य (8) व बेटी  रिद्धि टंडन (10 माह) और छाऊच गांव निवासी इन्नोवा चालक सलाउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित टंडन की पत्नी श्वेता टंडन(30), राहुल का पुत्र कान्हा टंडन (1े6), रोहित का पुत्र सक्षम (15), पुत्री पाखी टंडन (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


 हादसे के बाद  चालक बस को चालू अवस्था में ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस बंद करने का प्रयास किया, लेकिन वह बंद नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने चालू हालत में ही बस को हाईवे से हटाकर किनारे कराया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस और मौके पर एकत्र लोगों ने क्षतिग्रस्त हुई कार की खिड़की काटकर उसमें फंसे शवों और घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला। हादसे के चलते हाईवे संख्या 74 पर दोनों तरफ वाहनों का कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे  राहुल टंडन ने बताया कि ये लोग बुधवार रात करीब 11 बजे लखीमपुर खीरी से हरिद्वार के लिए चले थे और वहां से इन्हें देहरादून एक रिश्तेदार के यहां जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed