फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhukiyu filled with hunak for the end of corruption

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए भाकियू ने भरी हुंकार

Sat, 16 Feb 2019 12:18 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 16 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bhukiyu filled with hunak for the end of corruption
धामपुर तहसील में धरने को संबोधित करते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं की संपूर्ण हुई पंचायत में राजस्व और विद्युत निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर आंदोलन को चेताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि विभाग के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं के नाम पर किसानों से की जा रही अवैध वसूली बंद नहीं की तो ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाकर सार्वजनिक किया जाएगा। किसानों का आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारी  किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर शोषण कर रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।  भाकियू ने भाजपा के नारे का विरोध करने का निर्णय लिया। जिसमें भाजपा का घर बता स्टीकर लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों को सुझाव दिया कि वे अपने घरों के बाहर यह लिखकर लगाएं कि ये घर भाजपा विरोधी घर। नारा दिया कि तीन राज्यों में हारी है, अब थारी बारी है। भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को करीब दस बजे तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां पर किसानों ने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार से किसान परेेशान है। उनकी समस्याओं को समय से निदान नहीं हो रहा है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस दौरान तहसील परिसर में दरी बिछाकर राजस्व, गन्ना और विद्युत निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह ने आरोप लगाया कि जब से केंद्र सरकार की ओर से किसानों मान सम्मान के लिए पीएम किसान सम्मान योजना को लागू किया गया है। तब से राजस्व विभाग में योजना का लाभ दिलाने को किसानों से अवैध वसूली कई गुना बढ़ गई है।    
विज्ञापन

  विरोध करने के बाद भी अधिकारी सुन सुधार लाने को तैयार नहीं है। अधिकारियों की ओर से किसानों को बताया जा रहा है कि जिन किसानों का कृषि विभाग में पंजीकरण नहीं होगा। तो ऐसे किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल सकता है। यदि किसान पंजीकरण कराने का प्रयास कर रहे तो वेवसाइट बंद है। गजेंद्र सिंह टिकैत का आरोप है कि विद्युत निगम में भी ओटीएस योजना के तहत उपभोक्ताओं के साथ वसूली की जा रही है। एसई से शिकायत करने पर कोई सुधार नहीं हो रहा है। चेताया कि यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। हरिराज सिंह ने कहा कि चांदपुर में गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग को लेकर 44 दिन से निरंतर धरना चल रहा है। प्रशासन और शासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  सरकार किसान की अनदेखी कर रही है। प्रेम सिंह ने कहा कि भाकियू भाजपा के उस नारे का विरोध करेगी। जिसमें ये घर भाजपा का घर बता स्टीकर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को नारा दिया कि तीन राज्यों में हारी है, अब थारी बारी है। पंचायत में नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, चेतन सिंह, राजपाल सिंह, विजयपाल सिंह, बलराम सिंह, दिनेश कुमार, ब्रह्पाल सिंह, मुहम्मद हनीफ, मुहम्मद सत्तार, हरिराज सिंह रहे। संचालन नरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed