फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhim Army demonstrated at SDM office

भीम आर्मी का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army demonstrated at SDM office
धामपुर में प्रदर्शन के बाद सीओ अजय कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौपते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
भीम आर्मी का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस क्षेत्राधिकारी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भीम आर्मी के कार्यकर्ता शुक्रवार को 11:00 बजे उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंचे जहां पर डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर के एक डॉक्टर द्वारा भीम आर्मी के उपाध्यक्ष विवेक सेन पर जो, रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी आदि संगीन आरोप लगाकर मुकदमा कायम कराया गया है। वह झूठा है। अधिकारियों से मुकदमे को खत्म कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि विवेक सेन एक घायल खून से लथपथ महिला को दमयंती नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराने का प्रयास किया गया। लेकिन वहां पर डॉ आदित्य अग्रवाल एवं स्टॉफ ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया और विवेक सेन के साथ धक्का-मुक्की कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़ित परिवार महिला की मदद करने वाले विवेक सेन पर झूठा गाली गलौज जान से मारने की धमकी रंगदारी जैसे संगीन आरोप लगाकर धामपुर थाने में मुकदमा लिखा दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी से मामले की जांच कर विवेक सेन के खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म कर आरोपी डाक्टर और स्टॉफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों में रितिक, मोहम्मद आमिर, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, अदनान, मोहम्मद दानिश, बिलाल अहमद, अजहर अहमद, मनीष, डॉक्टर चंद्रशेखर, आबिद, हैदर अली रहे। उधर डा. आदित्य अग्रवाल ने लगे आरोपों को गलत बताया है। कहा कि विवेक सेन ने उनके और उनके स्टाफ के साथ अभद्रता की और जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed