फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhavana murder case: Crazy lover said while going to jail, he killed when he got in a mood, no regrets

भावना हत्याकांड: जेल जाते हुए बोला सिरफिरा आशिक, मूड में आया तो मार दिया, कोई अफसोस नहीं है

Mon, 21 Apr 2025 06:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 21 Apr 2025 06:53 PM IST
सार

बिजनौर के करौंदा चौधर निवासी शिवांग ने रविवार सुबह एकतरफा प्यार में गांव की ही भावना की हत्या कर दी थी। उसने खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया था। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।    

विज्ञापन
Bhavana murder case: Crazy lover said while going to jail, he killed when he got in a mood, no regrets
भावना की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

एक तरफा प्यार में गोली मारकर भावना की हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक को जेल भेज दिया गया। पुलिस की कस्टडी से लेकर जाते वक्त तक उसके चेहरे पर कोई शिकन या अफसोस का भाव नजर नहीं आया। उसने कहा कि बस मूड में आया और मार दिया।
विज्ञापन

Bhavana murder case: Crazy lover said while going to jail, he killed when he got in a mood, no regrets
हत्यारोपी शिवांग। - फोटो : संवाद
सोमवार को कोतवाली देहात पुलिस ने हत्यारोपी शिवांग पुत्र सुशील निवासी गांव करौंदा चौधर का चालान कर नगीना कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि रविवार की सुबह करीब 9:20 बजे शिवांग ने अपने गांव की लड़की भावना पुत्री वेदप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब भावना अपने पिता और छोटी बहन आकांक्षा के संग बाइक पर सवार होकर बाजार में खरीदारी को जा रही थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भावना के साथ शादी करना चाहता था। मगर भावना और उसके परिवार वाले तैयार नहीं थे। इसी बीच परिवार वालों ने भावना की शादी नूरपुर में एक युवक से तय कर दी थी। एक मई को भावना की बरात आनी थी। इससे पहले ही एक तरफा प्यार करने वाले शिवांग ने भावना की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद ही थाने पहुंच गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। 
 
विज्ञापन

उधर आरोपी शिवांग के घर पर सोमवार को भी पुलिस तैनात रही। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से शिवांग के अलावा उसके पिता, मां शैली और फुफेरे बहनोई नितिन त्यागी को भी नामजद कराया था, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
 

कहां से खरीदा तमंचा, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस हत्यारोपी शिवांग को तमंचा उपलब्ध कराने वाले की तलाश कर रही है। पुलिस कई युवकों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक युवक से दो महीना पहले तमंचा खरीदा था। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई युवकों को हिरासत में लिया है।
 

आरोपी बोला, मूड में आया तो मार डाला...
गांव की ही लड़की की हत्या करने वाले शिवांग के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखाई दी। जब शिवांग को कोतवाली देहात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया, तब उसे देखने के लिए काफी लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच शिवांग को नगीना न्यायालय में पेश किया। बताया गया कि जब उससे पूछा गया कि ऐसा क्यों किया तो आरोपी बोला कि मूड में आया तो मार डाला। उसे कोई अफसोस नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed