फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu's protest at DFO office continues for the third day

Bijnor News: डीएफओ कार्यालय पर भाकियू का धरना तीसरे दिन भी जारी

Wed, 31 Dec 2025 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's protest at DFO office continues for the third day
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने तीसरे दिन भी डीएफओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में किसान बुधवार को भी डीएफाओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। उनका कहना था कि वन विभाग ने फसलों को जोतकर किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। नष्ट फसल का मुआवजा, गन्ने की फसल कटवाने, राजस्व भू-लेख में दर्ज किसानों की जमीन दिलाने और किसानों पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की मांग उठाई। धरने पर वन विभाग के एसडीओ अंशुमन मित्तल, राजगढ़ वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर राम मुसाफिर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों और किसानों के बीच वार्ता विफल रही। धरने पर पश्चिम प्रदेश सचिव दिनेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय पहलवान, वीरेश राणा, शिव कुमार, नरदेव कुमार, सरदार संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed