फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu's dharna in Collectorate ends on fourth day

Bijnor News: कलक्ट्रेट में चल रहा भाकियू का धरना चौथे दिन खत्म

Fri, 13 Jan 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 13 Jan 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's dharna in Collectorate ends on fourth day
- बृहस्पतिवार को दूसरे दौर की वार्ता के बाद सहमति
विज्ञापन

- बिलाई मिल ने पिछले साल का 15 करोड़ का गन्ना भुगतान किया
- किसानों की अन्य समस्याओं के निदान का भी मिला आश्वासन
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बकाया गन्ना भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में डटे किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बनी। जिस पर चौथे दिन धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। बिलाई चीनी मिल का पिछले साल 15 करोड़ का बकाया गन्ना भुगतान जारी कर दिया गया जबकि बाकी भुगतान भी 25 जनवरी तक कराने का प्रशासन ने आश्वासन दिया है।
बृहस्पतिवार को भाकियू के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह और अन्य अफसरों ने वार्ता की। दोपहर बाद हुई दूसरे दौर वार्ता में सहमति बनी, जबकि सुबह के वक्त हुई बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकल सका था। डीएम ने आश्वासन दिया कि किसानों का बगैर पूर्व सूचना के कोई विद्युत कनेक्शन नहीं कटेगा। सड़क, बिजली आदि समस्याओं का निस्तारण समेत प्रेसमड (मैली) पिछले साल के मूल्य पर दिलाने की बात कही। साथ ही डीएम ने गो सेवा में अच्छा कार्य करने वाले तीन किसानों को माला पहनाकर व शाल भेंट कर सम्मानित भी किया। कहा कि जितनी चीनी बिक्री की जा रही है, उसके 85 प्रतिशत धनराशि से किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने के निर्देश दिए। बरूकी मुद्दा उठाए जाने पर डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को वार्ता की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी। डीसीओ पीएन सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में जनपद में गन्ना मूल्य का 82 प्रतिशत भुगतान चीनी मिलों द्वारा कर दिया गया है।
विज्ञापन

भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने बताया कि बिलाई चीनी मिल पर पिछले साल का बकाया भुगतान में 15 करोड़ जारी कर दिया गया, बाकी भुगतान 25 जनवरी तक किए जाने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों से कलक्ट्रेट में डटे थे किसान
भाकियू के बैनर तले किसान पिछले चार दिनों से कलक्ट्रेट में डटे हुए थे। इनकी रात भी तंबुओं में ही गुजरी। बता दें कि बिलाई और चड्ढा ग्रुप की बिजनौर और चांदपुर और नजीबाबाद मिल द्वारा गन्ना भुगतान करने में देरी का मुद्दा उठाया गया था। सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्घि और मैली पिछले साल के ज्यादा रेट पर बेचकर किसानों का शोषण करने, गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने और आवारा पशुओं व हाथियों फसलों को तबाह करने से रोकने की व्यवस्था करने आदि मामले किसानों ने उठाए।
इन्होंने किया संबोधित
मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर व पश्चिमी यूपी महा सचिव चौधरी सुरपाल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, कोमन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि ने किसानों को संबोधित किया।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
मुजफ्फरनगर के जिला उपाध्यक्ष सर्वेंद्र राठी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोरना विनोद कुमार उर्फ टिंकू, पश्चिमी यूपी महासचिव सुरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, मंडल महासचिव धर्मेंद्र राणा, चौधरी वीरेंद्र सिंह, होशियार सिंह, रामपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, देवेश चौधरी, परमेंद्र मौर्य, राम अवतार सिंह, अजय बालियान, उपमा चौहान, जिला उपाध्यक्ष लुधियान सिंह, विजय पहलवान, सोनू चौधरी, संदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed