फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu will jam the wheels of the train today

आज ट्रेन के पहिये जाम करेगी भाकियू

Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will jam the wheels of the train today
आज ट्रेन के पहिये जाम करेगी भाकियू
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू ने कृषि कानूनों के विरोध और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी के लिए आज रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है। जिले में मौजमपुर नारायण जंक्शन पर भाकियू द्वारा रेल रोकी जाएगी। कार्यकर्ताओं ने सुबह दस से शाम चार बजे तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन न चलने देने की बात कही है।

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का आंदोलन लगातार चल रहा है। जिले के कार्यकर्ता भी आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। भाकियू ने सोमवार को रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मौजमपुर नारायण जंक्शन पर रेलवे ट्रैक जाम करने का एलान किया है। भाकियू के युवा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसानों के हित में लड़ाई तेज करने के लिए रेलवे ट्रैक जाम करने का फैसला लिया गया है। बिजनौर में मौजमपुर नारायण जंक्शन पर ही रेलवे ट्रैक जाम करने की योजना है। बिजनौर रेलवे स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शर्मा के अनुसार सोमवार को सभी गेट और ट्रैक पर विशेष निगरानी करने के निर्देश मिले हैं। निर्देशों के अनुसार ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed