फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu took out a procession and burnt sugarcane Holi

Bijnor News: भाकियू ने जुलूस निकाल गन्ने की होली जलाई

Mon, 06 Jan 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 06 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu took out a procession and burnt sugarcane Holi
बिजनौर, स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर नगर में जुलूस प्रदर्शन कर थाना चौराहे पर गन्ने की होली जलाई। इस दौरान जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार को भाकियू ब्लोक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस खंड विकास कार्यालय से थाना चौराहा, मुरादाबाद मुख्य मार्ग, उस्मान अली खां चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए थाना चौराहा पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने गन्ने की होली जलाई। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए नायब तहसीलदार धामपुर को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मिल द्वारा प्रेस्मेंड खाद के बढ़ाए गए दाम कम करने, बिजली विभाग द्वारा किसानों के उतारे गये बिजली मीटर फिर से लगाने, बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भिजवाने की मांग की। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने चेतावनी दी कि यदि सभी समस्याओं का 19 जनवरी तक समाधान नहीं किया तो भाकियू आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान देवराज चौहान, पृथ्वी सिंह, गजराम सिंह, मलखान गुर्जर, महेश यादव, अमरीश कुमार, आलोक सिंह,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed