फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu's picket continues, Panchayat preparations

भाकियू का धरना जारी, पंचायत की तैयारी

Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's picket continues, Panchayat preparations
धामपुर एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना को संबोधित करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
भाकियू का धरना जारी, पंचायत की तैयारी
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं का बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने 12 सितंबर को होने वाली जिला पंचायत को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी है। पंचायत में भाकियू के कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। पंचायत में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया गया है।
अफजलगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष मदन सिंह राणा की अध्यक्षता में संपन्न धरने की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि संगठन इस बार किसानों की मांगों को पूरा कराने के बाद ही दम लेगा। बताया गया कि बुधवार शाम एसडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में किसानों से वार्ता के दौरान कई मांगों पर सहमति बन गई थी, लेकिन जब एसडीएम ने अफजलगढ़ की 12 भूतपूर्व सैनिक उपनिवेश गांवों में भूमि प्रबंधन समिति को सक्रिय करने, खेती की जमीन के पहले की तरह से कट रही खसरा खतौनियों को काटे जाने, इन गांवों में श्मशान और कब्रिस्तान की जमीन को अभिलेखों में दर्ज कराने की मांग की तो अधिकारी बिगड़ गए। अधिकारियों की मनमानी के विरोध में भाकियू की ओर से 12 सितंबर को पंचायत होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष कविराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से एक होकर अन्याय के खिलाफ जंग को तेज करने का ऐलान किया। गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि जब से प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, किसानों की बर्बादी शुरू हुई है। इस दौरान रामकुमार सिंह, महेंद्र सिंह, अंजुलता सिंह, बलजीत सिंह, इंद्रवीर सिंह, शुभम शर्मा, अतुल शर्मा, राहुल चौधरी, रामभजन सिंह, कुलदीप ढिल्लो, जसवंत सिंह, दिलबाग सिंह, सजाउद्दीन, निजामुद्दीन, देवेंद्र कौशिक, विजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed