फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu's picket against the Kotwal

कोतवाल के खिलाफ भाकियू का धरना

Thu, 10 Jun 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's picket against the Kotwal
कोतवाल के खिलाफ भाकियू का धरना
विज्ञापन

नहटौर। ब्लॉक परिसर में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने नहटौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना दिया। धरना स्थल पर जिले भर के कार्यकर्ता पहुंचे। मौके पर सीओ व एसडीएम पहुंचने। किसानों ने उन्हें एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।
नहटौर ब्लॉक परिसर में भाकियू के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता व राजेंद्र सिंह के संचालन में धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं की थाने का घेराव करने की भी योजना थी, जिसको लेकर ब्लाक परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि नहटौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का व्यवहार लोगों के प्रति सही नहीं है। कानून का दुरुपयोग करना उनके लिए आम बात है। वह अपनी मनमर्जी से कार्य करते हैं। क्षेत्र के लोगों का उत्पीड़न करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। थाने में आए फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन

इस धरने में जिलेभर के कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने नहटौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के आचरण व व्यवहार को लेकर नारेबाजी करते हुए उन्हें हटाने की मांग की। धरने की सूचना पर धामपुर एसडीएम धीरेंद्र सिंह व सीओ अजय कुमार अग्रवाल किसानों के बीच पहुंचे। वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें एसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि पुलिस खुलेआम लोगों का उत्पीड़न कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संजीव कुमार, कुलदीप राठी, नितिन सिरोही, चौधरी समर पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, रिंकू राठी पवन कुमार, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed