{"_id":"68ffc387254aea0c38073dae","slug":"bhakiyu-leaders-son-dies-after-suffering-from-fever-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-163702-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बुखार से पीड़ित भाकियू नेता के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बुखार से पीड़ित भाकियू नेता के बेटे की मौत
Tue, 28 Oct 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती-ऋतिक सहरावत (फाइल फोटो)।
बिजनौर/नांगलसोती। गांव चमरौला निवासी भाकियू टिकैत के जिला सचिव सुनील कुमार के बेटे ऋतिक (21) की मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान बुखार से मौत हो गई है। ऋतिक पिछले करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसकी मौत से परिवार में दुख का माहौल है।
गांव चमरौला निवासी ऋतिक सहरावत दीपावली से बुखार से पीड़ित था। शुरूआत में उसका इलाज चंदक के निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार की रात उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। रविवार की रात मेरठ में उपचार के दौरान ऋतिक की मौत हो गई। ऋतिक हरिद्वार में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था।
परिजनों का कहना है कि मेरठ के अस्पताल में चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स बहुत कम संख्या होने के साथ ही डेंगू के लक्षण होने की बात कही थी। रविवार को मौत होने के बाद परिजन उसे घर ले आए। वहीं, सोमवार को नांगल गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई अन्य भी बुखार से पीड़ित है।