{"_id":"63ffa3a827610de7c206af39","slug":"bhakiyu-gave-for-demarcation-of-meerut-bijnor-bijnor-news-c-14-1-138213-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चांदपुर - मेरठ-बिजनौर की सीमा निर्धारण के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चांदपुर - मेरठ-बिजनौर की सीमा निर्धारण के लिए दिया धरना
Thu, 02 Mar 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव नारनौर के पास बने गंगा पुल के निकट मेरठ बिजनौर सीमा निर्धारण को लेकर धर
- शीघ्र मापतौल कर सीमा निर्धारण न करने पर भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुुर। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने बिजनौर व मेरठ की सीमा तय किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। भाकियू ने जल्दी ही मापतौल कर सीमा तय नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
समय-समय पर गंगा की धार का प्रवाह बदलने से जिला मेरठ की तहसील मवाना व बिजनौर की तहसील चांदपुर क्षेत्र में दोनों जिले के किसानों के बीच सीमा विवाद रहता है। पिछले माह मवाना तहसील की राजस्व टीम ने गंगा खादर क्षेत्र में मापतौल कर निशान लगाए थे। जिसको लेकर बिजनौर के किसानों ने तहसील चांदपुर में आपत्ति की थी। किसानों की आपत्ति के बाद चांदपुर तहसील की राजस्व टीम ने मापतौल की थी। समस्या का स्थायी हल न निकलता देख भाकियू के नेताओं ने सांकेतिक धरना देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने गंगा खादर क्षेत्र में जाकर धरना दिया। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। इस दौरान अशोक कुमार, रोहिताश सिंह, हुकुम सिंह, चरन सिंह आदि मौजूद रहे।