फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu demanded to free the Bankla river from the occupation

भाकियू ने की बंकला नदी को कब्जा मुक्त कराने की मांग

Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demanded to free the Bankla river from the occupation
भाकियू ने की बंकला नदी को कब्जा मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बंकला नदी को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। चेताया कि उनकी मांग को जल्द पूरा नहीं किया तो आंदोलन होगा।
भाकियू कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह, अरुण प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, गौरव सिंह, विशाल कुमार आदि का कहना है कि बंकला नदी का उद्भव नहटौर क्षेत्र के गागन नदी से हुआ है। बंकला बरसाती नदी है। जब गागन में उफान आता है तो गागन का ओवर फ्लो व जंगलों का बरसाती पानी बंकला नदी से ही होते हुए गांव पोट्टी के पास जाकर कडूला नदी में गिरता है। लेकिन बंकला नदी का अस्तित्व अवैध कब्जों के कारण खत्म हो गया। नदी ने नाले का रूप ले लिया है। नदी की जमीन पर किसानों ने खेती कर रखी है। किसानों ने नदी को कब्जामुक्त कराने की मांग सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से की है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता आरपी सिंह का कहना है कि नदियों को पूर्व स्वरूप में लाने, कब्जा मुक्त करने को सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रखा है। उधर, एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं लाया गया है। वे सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर नदी को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed