फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu car scandal: The son of the registered vehicle owner got the car

भाकियू गाड़ी कांड: पंजीकृत वाहन स्वामी के बेटे को मिली गाड़ी

Fri, 26 Aug 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu car scandal: The son of the registered vehicle owner got the car
बिजनौर। भाकियू गाड़ी कांड ने एक और मोड़ लिया है। कोर्ट के आदेश गाड़ी को थाने से छोड़ दिया गया है। अब यह गाड़ी पंजीकृत वाहन स्वामी के बेटे को मिल गई है। संगठनों की रार में आखिरकार गाड़ी कागजों में असल मालिक के पास पहुंच गई। दरअसल भाकियू जिलाध्यक्ष ने गाड़ी लूट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था, जिसके बाद गाड़ी को बरामद करते हुए थाने में खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बोलेरो गाड़ी छिंदौक के रहने वाले स्व. रामेंद्र सिंह के बेटे वरुण के हवाले कर दी। यह गाड़ी रामेंद्र सिंह के नाम पर थी जोकि किसान यूनियन के कार्यकर्ता थे। भाकियू जिलाध्यक्ष के लिए खरीदी गई यह गाड़ी दिगंबर सिंह के पास रही। दिगंबर सिंह के जिलाध्यक्ष पद से हटने के बाद मौजूदा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के पास यह गाड़ी चली गई थी। चार अगस्त की शाम यह गाड़ी कुलदीप सिंह से छीन ली गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित कुमार, कपिल कुमार निवासीगण काजीवाला थाना मंडावर, हिमांशु निवासी टुंगरी, रक्षित, अनमोल पुत्र ध्यान सिंह निवासीगण दौलतपुर और दिगम्बर सिंह को नामजद करते हुए दस अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आखिरकार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए रात में गाड़ी को बरामद कर लिया था। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह और बाबूराम तोमर आदि ने एसपी दिनेश सिंह से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें गाड़ी के केस में विवेचना कर आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल करने की मांग उठाई है। उधर इस मामले में भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने बताया कि भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष ने एक वीडियो जारी कर किसान यूनियन का उपहास उड़ाया, इससे आक्रोश है। कहा कि अगर पुलिस ने गाड़ी के केस में एफआर लगा दी है, तो आंदोलन किया किया जाएगा। गाड़ी लूट एक अपराध है, भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed