{"_id":"629ba07ab0953e4f1a39bc5f","slug":"bhaguwala-mumbai-indians-won-the-trophy-nazibabad-news-mrt5915525119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागूवाला में क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागूवाला में क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला मुंबई इंडियंस ने जीती ट्रॉफी
नजीबाबाद। भागूवाला क्रिकेट लीग की ओर से आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल में भागूवाला मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वालिया सुपर ज्वाइंट्स उपविजेता बनीं।
भागूवाला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक हाजी तसलीम अहमद ने आयोजक जहांगीर अंसारी, मो. अरशद और फिरोज की उपस्थिति में किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना को महत्व देने की सलाह दी। फाइनल मुकाबले में भागूवाला मुंबई इंडियंस ने वालिया सुपर ज्वाइंट्स क्रिकेट टीम को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर भागूवाला मुंबई इंडियंस ने वालिया सुपर ज्वाइंट्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। प्रतियोगिता में निर्धारित 14 ओवर में वालिया सुपर ज्वाइंट्स ने फिरोज के शानदार 44 रन की मदद से नौ विकेट पर 132 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस टीम ने सोनू के शानदार 38 रन की बदौलत आठ विकेट पर 133 रन बनाकर ट्रॉफी जीत ली। सोनू को शानदार बल्लेबाजी और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बीसीएल के आयोजक जहांगीर अंसारी, मो.अरशद, फिरोज, अरमान, फरमान, रोहित के नेतृत्व में प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता को मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ ने सम्मानित किया। विजेता टीम के कप्तान आशीष राजपूत को ट्रॉफी और 25 हजार रुपये की नगद धनराशि और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।