{"_id":"616f0b3261d2c03868470006","slug":"bhagat-singh-chowk-will-be-rejuvenated-for-rs-16-lakh-dhampur-news-mrt5613646181","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लाख रुपये में होगा भगत सिंह चौक कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लाख रुपये में होगा भगत सिंह चौक कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 लाख रुपये में होगा भगत सिंह चौक का कायाकल्प
धामपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से जल्दी ही नगर के बीच में स्थित भगत सिंह चौक और नेताजी सुभाष तिराहा और का कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पालिका द्वारा स्वीकृति के लिए भेजी गई फाइल को संस्तुति प्रदान कर दी है। दोनों स्थानों का करीब 16 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण होगा।
पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि पालिका की ओर से पिछले कई सालों से नगर के बीच में स्थित शहीद ए आजम भगत सिंह चौक का कायाकल्प कराने का प्रयास किया जा रहा था। कई बार फाइल भेजी गई, लेकिन पास नहीं हो पा रही थी। पिछले दिनों वह खुद डीएम से जाकर मिले थे, जिसके बाद फाइल को संस्तुति प्रदान कर दी गई। भगत सिंह चौक के कायाकल्प पर करीब 13 लाख रुपये और सुभाष तिराहे के कायाकल्प पर तीन लाख का खर्चा आएगा। जल्द ही टेंडर के बाद सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर की पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 15 स्थानों पर नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए जाएंगे। पांच स्थानों पर नए वाटर कूलर स्थापित होंगे।