फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Beyond land not raised, Balkari kindly brought Indus

परे भूमि नहिं उठत उठाए, बलकरि कृपा सिंधु उर लाए

Thu, 10 Oct 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Beyond land not raised, Balkari kindly brought Indus
परे भूमि नहिं उठत उठाए, बलकरि कृपा सिंधु उर लाए
विज्ञापन

बिजनौर। परे भूमि नहिं उठत उठाए, बलकरि कृपा सिंधु उर लाए। स्यामल गात रोम भए ठाढ़े, नव राजीव नयन जल बाढ़े। भरत जी श्रीराम को साष्टांग दंडवत करते हुए पृथ्वी पर गिरकर पड़े रहे, उठाने से नहीं उठे। तब कृपासिंधु रामचंद्र जी ने उठाकर उन्हें अपने हृदय से लगा लिया। उनके सांवले शरीर के रोम खड़े हो गए, नवीन कमल के समान नेत्रों से आंसू बहने लगे।
श्रीरामलीला सेवा समिति द्वारा श्रीराम - भरत मिलाप पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक सुचि चौधरी, भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी, जिला बार अध्यक्ष एसके बबली, व्यापारी दुष्यंत कुमार, ज्योतिषविद ललित शर्मा, व्यापारी रजनीश अग्रवाल ने श्रीराम दरबार की आरती करके किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे श्री रामानंद अखाड़ा व रामा अखाड़ा के युवा रहे। युवा अखाड़े में अनेक करतब करते चल रहे थे। उनके करतब को देखकर हर कोई रोमांचित हो गया। इसके पीछे धर्म ध्वजा थी। शोभायात्रा में कमल के फूल पर भगवान गणेश, डांडिया रोड शो, श्रीराम से आशीर्वाद लेते हनुमान, रामायण पढ़ते हुनमान, अघोरी, शंकर तांडव, कर्ण-अर्जुन संवाद, माता रानी झूला झूलते हुए, राधा कृष्ण, शिव-पार्वती की परिक्रमा करते गणेश, केरल नृत्य, गरूण पर सवार भगवान विष्णु, शिव विवाह, भरत शत्रुघन का डोला, नंदी पर शंकर, शेरों वाली माता, रथ पर मां दुर्गा, अमरनाथ गुफा आदि झांकियां शामिल रहीं। देशभक्ति से जुड़ी झांकी भी शामिल रहीं। अंत में श्रीराम भगवान का डोला रहा। शोभायात्रा में शामिल एक दर्जन से अधिक बैंड पर देशभक्ति व भक्ति गीत बजते रहे। शोभायात्रा अनेक मार्गों से होकर रम्मू के चौराहे पर पहुंची। रात को करीब 12 बजे टाउन हॉल पर पहुंचने पर शोभायात्रा संपन्न होगी। इस दौरान समिति अध्यक्ष अचल अग्रवाल, संरक्षक संजय गुप्ता, महामंत्री राहुल शर्मा, प्रदीप कौशिक, अजय कुमार, निखिल गहलौत, विनय अग्रवाल, राजेंद्र गौतम, अंकुर गौतम, वरूण कुमार, रामदर्शन अग्रवाल, जिला बार सचिव नवदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed