फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Beti Bachao, Beti Padhao' group tops in Rangoli

रंगोली में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ ग्रुप अव्वल

Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
'Beti Bachao, Beti Padhao' group tops in Rangoli
रंगोली में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ ग्रुप अव्वल
विज्ञापन

नजीबाबाद। एनआईआईटी में विभिन्न विषयों पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया।
एनआईआईटी में बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राम किशोर सिंह की देखदेख में विद्यार्थियों की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएड के प्रथम, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और आकर्षक रंगोलिया बनाई। प्रतियोगिता में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ ग्रुप ने प्रथम स्थान, कृष्णा ग्रुप ने द्वितीय और ‘पानी बचाओ, पृथ्वी बचाओ’ ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. पीसी राम, नीरज कुशवाहा, दीपा सिंह, नूरी नाज ने विजेता विद्यार्थियों दीक्षा, निशा, संध्या को प्रथम, गरिमा चौहान, सुमित, मधुकर को द्वितीय और सोनम, हिमानी, अमित को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार, जसवंत सिंह, डॉ. अनम खान, प्रदीप कुमार, आंचल शर्मा, शिखा राठी, समसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed