{"_id":"5edbd4c88ebc3e9ac806faf1","slug":"beo-surrounded-in-disputes-transferred-bijnor-news-mrt485186484","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों से घिरे बीईओ का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों से घिरे बीईओ का हुआ तबादला
विज्ञापन
विवादों में घिरे बीईओ का तबादला
बिजनौर। लंबे अरसे से विवादों में चल रहे खंड शिक्षा अधिकारी नूरपुर डीएल राणा का शासन ने जनपद बदायूं के लिए तबादला कर दिया है। बीईओ के खिलाफ जूनियर शिक्षक संघ ने शासन से शिकायत की थी। उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव व मंत्री दुष्यंत कुमार ने शासन से की शिकायत मे बीईओ पर कई आरोप लगाए थे। इनमें शिक्षकों को दिए गए निष्ठा प्रशिक्षण में बिना टेंडर के खाना, स्टेशनरी की खरीदारी करना, शिक्षकों के लंबित एरियर का भुगतान में मनमानी करना, शिक्षकों के गैरकानूनी अटैचमेंट, खेलकूद सामग्री की खरीदारी, यूनिफार्म वितरण में मनमानी के आरोप लगाए थे। इसके अलावा नूरपुर के कई शिक्षकों ने भी बीईओ के खिलाफ शपथपत्र भी भेजे थे। एक वर्ष से अधिक शिक्षकों व बीईओ में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। अब मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक मुरादाबाद संजय कुमार रस्तोगी ने की रिपोर्ट पर शिक्षा निदेशक बेसिक हृदय राम आजाद ने बीईओ डीएल राणा का तबादला बदायूं के लिए कर एक सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश हैं। बीएससी महेश चंद ने डीएल राणा के तबादले की पुष्टि की है।
निष्ठा प्रशिक्षण में कई और अधिकारी है चर्चा में
जनवरी के महीने में जिले के शिक्षकों को दिए गए निष्ठा प्रशिक्षण में मनमानी को लेकर जिले के कई और खंड शिक्षा अधिकारी भी चर्चा में रहे हैं। शिक्षकों को दिए गए भोजन व स्टेशनरी वितरण में खूब मनमानी की गई है। कई विकास क्षेत्रों में टेंडर में ही खेल कर दिया गया। विकास क्षेत्र हल्दौर भी निष्ठा प्रशिक्षण में टेंडर में मनमानी की शिक्षकों ने कई बार जांच की मांग की थी। मार्च में लॉकडाउन के कारण बेसिक शिक्षा विभाग ने मामला रफा-दफा कर दिया था। अब बीईआई डीएल राणा पर गाज गिरने से फिर से निष्ठा प्रशिक्षण की फाइलें खुलने की संभावना है।