{"_id":"65b92d12b43ad512e20787c7","slug":"benefits-of-schemes-should-reach-every-family-of-boxa-tribe-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-118347-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बॉक्सा जनजाति के प्रत्येक परिवार तक पहुंचना चाहिए योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बॉक्सा जनजाति के प्रत्येक परिवार तक पहुंचना चाहिए योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पीएम जनमन योजना के तहत जनजाति समूह के परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचना चाहिए। यह बात डीएम ने अधिकारियों की बैठक में कही और दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि पीएम जनमन योजना का मकसद पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी), परिवारों और बस्तियों तक सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाना है। जिससे उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार हो सके। उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि बॉक्सा जनजाति के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति बॉक्सा जाति प्रवासी गांव में योजनाओं से वंचित नहीं रहने पाए। पेयजल, आवास, सड़क, मोबाइल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाइल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन के लिए कौशल विकास सहित अन्य बहुत महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन करना किया जाए। कहा कि बॉक्सा समुदाय के गांव का सर्वे कर उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने के लिए कार्ययोजना बनाएं। पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों से आधार पंजीयन का किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाए।
इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, डीडीओ रचना गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी सहित समस्त एमओआईसी मौजूद रहे।