फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Believe me, increasing greenery is now a child's play.

Bijnor News: हरियाली बढ़ाना, यकीन मानो अब बच्चों का खेल

Sat, 06 Jul 2024 04:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Believe me, increasing greenery is now a child's play.
- पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग तैयार कर रहा सीड बॉल
विज्ञापन

- पहले चरण में 50 हजार से ज्यादा सीड बॉल तैयार होंगे
- स्कूलों में बांटी जाएंगी सीड बॉल, खाली या बंजर जगहों पर फेकेंगे विद्यार्थी

रजनीश त्यागी
बिजनौर। यूं तो हरियाली बढ़ाने के लिए एक पौधा मां के नाम हो या ऑपरेशन छाया, तमाम अभियान चल रहे हैं। मगर, जिले में अब हरियाली बढ़ाना बच्चों का खेल बन जाएगा। वन विभाग इसके लिए हजारों की संख्या में सीड बॉल तैयार करा रहा है, जिसे विद्यार्थियों के जरिए खाली या बंजर जमीनों पर फिंकवाया जाएगा। इससे प्राकृतिक जंगल तैयार होंगे।
लगातार सड़कों के चौड़ीकरण और बढ़ती आबादी के चलते जंगल काटे जा रहे हैं। पिछले दस साल में अकेले सड़कों के चौड़ीकरण में ही सरकारी और निजी मिलाकर दो लाख से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं। ऐसे में घटते जंगलों को फिर से बढ़ाने के लिए वन विभाग ने एक नए अभियान को चलाने की तैयारी की है। इसमें नीम, पीपल, वट, अर्जुन, जामुन, शीशम, पिलखन समेत ऐसे ही छायादार वृक्षों के बीज से बॉल तैयार कराई जाएंगी। पहले चरण में 50 हजार से ज्यादा सीड बॉल तैयार होंगे। इसमें बीज को मिट्टी, जैविक खाद से बने मिश्रण में मिलाकर छोटी बॉल तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद इन बॉल में स्कूलों में बच्चों को बंटवाया जाएगा। ताकि वह सड़कों के किनारे, ग्राम समाज, खेत आदि में फेंके और वहां प्राकृतिक तरीके से पौधे उग आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावली बंदे को बनाया जाएगा भाई-बहन काॅरिडोर
हरियाली को रिश्तों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक वृक्ष मां के नाम अभियान पहले से ही चल रहा है। इसके अलावा जिले में वन विभाग रक्षा बंधन के मौके पर रावली से बैराज के बीच भाई-बहन ग्रीन काॅरिडोर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसमें जिलेभर से भाई-बहनों को आमंत्रित किया जाएगा और उन्हीं से पौधे लगवाएं जाएंगे।

ऑपेरशन छाया, सरकारी ऑफिसों में पौधरोपण
जिले में वन विभाग ने ऑपरेशन छाया चलाया हुआ है। इसमें पुलिस थाने, ब्लॉक कार्यालय, सरकारी स्कूल समेत सभी सरकारी विभागों को शामिल किया गया है। सभी से अपने-अपने कार्यालय परिसर में छायादार वृक्ष के पौधे लगवाएं जा रहे हैं। ताकि भविष्य में वहां पहुंचने वालों को छाया मिल सके।

सीड बॉल तैयार करने के लिए बीज मंगाए जा रहे हैं। यह बॉल विद्यार्थियों को अभियान चलाकर बांटे जाएंगे। साथ ही उन्हें सही जगहों पर फेंकने के बारे में भी बताया जाएगा, ताकि प्राकृतिक जंगल तैयार हो सके। - ज्ञान सिंह, एसडीओ वन विभाग



ग्रीन बिजनौर-पौधरोपण करते हुए फोटो भेजें, हम करेंगे प्रकाशित
-प्रकृति का संतुलन और अपने आसपास वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। आप पौधरोपण करते हुए फोटो हमें 9368724184 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। साथ-साथ अपना नाम, पता और उस जगह का नाम लिखकर भेजें, जहां आपने पौधा लगाया। हम सचित्र इसे प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed