फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bees attack in Women's Day program

महिला दिवस कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला

Tue, 09 Mar 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bees attack in Women's Day program
महिला दिवस कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला
विज्ञापन

हल्दौर। सेंटमेरी कॉन्वेंट स्कूल के मैदान में महिला दिवस के अवसर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। दर्जन भर बच्चे और स्कूल कर्मी मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हल्दौर सीएससी और बिजनौर भिजवाया गया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

बालकिशनपुर चौराहा के निकट सेंटमेरी पब्लिक कान्वेंट स्कूल है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे महिला दिवस पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। स्कूल के कर्मी के अनुसार इसी दौरान स्कूल के भवन पर लगे छत्ते से मधुमक्खियों का बड़ा झुंड मंडराना शुरू हो गया और लोगों पर हमला बोल दिया। भगदड़ मच गई। स्कूल के टीचर संजीव भटनागर, रेनू भटनागर, साक्षी, अमिता, छात्र मो. फैसला, परीनिता राजपूत, गौरी शर्मा, अंकुर, चित्रांश सैनी आदि लोग घायल हो गए। स्कूल के कर्मचारियों ने अपने निजी वाहनों से घायलों को हल्दौर सीएससी में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर अभिभावक भी सीएचसी व स्कूल पहुंचे। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को निजी तौर पर उपचार के लिए अन्य चिकित्सकों के यहां पर ले गए। बाद में आसपास के लोगों ने धुआं कर मधुमक्खी भगाया। इसके बाद स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed