फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Beer bottles robbed for not paying extortion

रंगदारी देने से मना करने पर बियर लूटी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन को किया गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Beer bottles robbed for not paying extortion
रंगदारी न देने पर लूट ली बीयर की बोतलें
विज्ञापन

नूरपुर। जिले के टॉप टेन बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ बीयर की दुकान के सेल्समैन से 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं मिलने पर बदमाशों ने बीयर की बोतलें लूट लीं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी बदमाशों ने अभद्रता की। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

राजा का ताजपुर निवासी तेजपाल सैदपुर चौराहे पर स्थित बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। तेजपाल के अनुसार शुक्रवार रात स्योहारा थाने के गांव पित्थूपुरा निवासी जो जिले का टॉप टेन बदमाश है, सुमित गुर्जर अपने दो साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और उससे 10 हजार की रंगदारी मांगी। मना करने पर उन्होंने हंगामा करते हुए बीयर की 12 से अधिक बोतल लूट लीं। सूचना पर दौलतपुर पुलिस चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान तीनों पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। थाने से फोर्स पहुंचने से पहले तीनों फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने सुमित गुर्जर निवासी पित्थूपुरा थाना स्योहारा, गौरव निवासी ग्राम लुहारपुरा थाना कांठ जनपद मुरादाबाद स्योहारा थाने के गांव बल्लानंगला निवासी समीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उनकी तलाश में लगी थी। शनिवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। सुमित गुर्जर जनपद के टॉप टेन व स्योहारा थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। तीनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed