फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   B.Ed entrance examination centers will be monitored by third eye

Bijnor News: बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्रों की तीसरी आंख से होगी निगरानी

Wed, 14 Jun 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance examination centers will be monitored by third eye
-जिले में 13 परीक्षा केंद्र पर 5700 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन




बिजनौर। बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को है। परीक्षा केंद्रों का कोना कोना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। परीक्षा केंद्र पर टीम प्रश्नपत्रों को लेकर जहां से गुजरेगी, वहां रास्ते में मुख्य गेट से परीक्षा कक्षों तक सीसीटीवी कैमरे लगे होने अनिवार्य हैं। व्यवस्था पर करीब 100 अधिकारी निगाह रखेंगे। मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा।



डीएम उमेश मिश्रा ने आज कलक्ट्रेट में बीएड प्रवेश परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। डीएम परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सख्त रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन शुचिता पूर्ण होनी है। परीक्षा में कतई ढील नहीं बरती जाए। बीएड प्रवेश परीक्षा के कोआर्डिनेटर डॉ़ अजय कुमार सिंह राणा हैं। बताया गया कि परीक्षा के लिए 13 केंद्र है। केंद्रों पर 5700 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन






परीक्षा में 46 पर्यवेक्षक, 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, आयोजक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि रहेंगे। सचल दल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों का कोना कोना सीसीटीवी कैमरों से कवर होगा। टीम प्रश्नपत्रों को लेकर परीक्षा केंद्रों पर जिस रास्ते से होकर गुजरेगी, वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बरामदों में कैमरे रहेंगे। केंद्रों को निर्देश दे दिए हैं। बैठक में एडीएम प्रशासन विनय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








-मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध



बैठक में बताया कि परीक्षा में अभ्यर्थी मोबाइल नहीं ला सकेंगे। केंद्रों के मुख्य गेट पर तलाशी होगी। तलाशी की त्रिस्तरीय व्यवस्था होगी। कक्ष निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर भी मोबाइल ले जाने पर पाबंदी होगी। आब्जर्वर, केंद्र व्यवस्थापक को मोबाइल रखने की अनुमति होगी। प्रश्नपत्र कोषागार के स्ट्रांग रूम से केंद्र तक पुलिस की निगरानी में जाएंगे।







-ये हैं केंद्र व आवंटित अभ्यर्थी



कुल 5700 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वर्धमान कालेज में तीन केंद्र हैं, जिन पर क्रमश 500-500-300 अभ्यर्थी, आरबीडी केंद्र पर 500, केपीएस पर 500, आरजेपी केंद्र पर 500, बीआईसी पर 400, जीजीआईसी बिजनौर केंद्र पर 500, आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर 400, जीजीआईसी झालू पर 300, हृदयानंद इंटर कालेज झालू पर 300, सीडी इंटर कालेज हल्दौर केंद्र पर 500, आरएचएस इंटर कालेज हल्दौर केंद्र पर 500 परीक्षार्थी आवंटित हैं।








-पिछले साल के मुकाबले कम अभ्यर्थी



वर्ष 2022 की बीएड प्रवेश परीक्षा में 8000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा 19 केंद्र पर हुई थी। वर्ष 2023 की बीएड प्रवेश परीक्षा में 5700 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 13 केंद्रों पर है। इस प्रकार वर्ष 2022 की अपेक्षा से 2300 अभ्यर्थी कम हैं। वहीं परीक्षा केंद्र 06 कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed