फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Become a great donor by donating blood on June 14

14 जून को रक्तदान कर बनें महादानी

Fri, 11 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Become a great donor by donating blood on June 14
बिजनौर। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 18 से 60 साल तक का कोई भी नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकता है।
विज्ञापन

रक्तदान महादान है। हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद के जीवन की डोर टूटने से बचा सकते हैं। हम एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचा सकते हैं। चिकित्सकों के अनुसार रक्तदान के कई फायदे हैं। रक्त दान करने से शरीर में नया रक्त बनता है और खून का संचार भी तेज होता है। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर सुबह 10 बजे से जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सकते हैं। जिला ब्लड बैंक अधिकारी डा. संजय कुमार शंकर ने बताया कि इस शिविर में ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जिसके जरिये संबंधित रक्तदाता जरूरत पड़ने पर तीन माह तक कभी भी रक्त ले सकता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने आने वाले हर व्यक्ति को मास्क लगाकर आना होगा और सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि खाली पेट रक्तदान करने से बचना चाहिए। ठोस के बजाए तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा करना चाहिए। यह रक्तदाता के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed