फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Become a complete person by following the instructions of Quran

Bijnor News: पित्तनहेड़ी और हीरा खेमपुर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 11 Oct 2023 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Become a complete person by following the instructions of Quran
कोतवाली देहात के हसन अलीपुर हीरा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्
- कोतवाली न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन


- अनमोल, अल्तशा, सुमैया और सायना ने जीते कई मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। परिषदीय स्कूलों की कोतवाली न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पित्तनहेड़ी एवं हसनअलीपुर हीरा उर्फ हीराखेमपुर के खिलाड़ी छाए रहे। विजेता खिलाड़ी ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

ग्राम हसनअलीपुर हीरा में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान रोशन लाल ने किया। इसके बाद प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अनमोल हसनअलीपुर हीरा एवं सोनू हरियावाला, 100 मीटर में रितिक हुसैनाबाद एवं रिहान हसनअलीपुर हीरा, 200 मीटर में अनमोल एवं शाहआलम सब्दलपुर, लंबी कूद में अनमोल एवं रहमान दायम नंगला क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे। खो-खो में पित्तनहेड़ी एवं कबड्डी में हसनअलीपुर हीरा की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में अवनी हीरापुर माली तथा अलशमा हसन अलीपुर हीरा, 100 मीटर में अल्तशा हसन अलीपुर हीरा एवं आरजू पित्तनहेड़ी, 200 मीटर में अल्तशा तथा अर्शी पित्तनहेड़ी, लंबी कूद में जुबेरिया सब्दलपुर एवं अल्तशा प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहीं। खो-खो में पित्तनहेड़ी और कबड्डी में हसनअलीपुर हीरा की टीम विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग 100मीटर दौड़ में अबुजर हुसैनाबाद, सादिक करौंदा पचडू, 200 मीटर में नोनू हुसैनाबाद एवं सादिक, 400 मीटर में अमान आलम पित्तनहेड़ी एवं अबुजर, लंबी कूद में ईशान पित्तनहेड़ी एवं चांद हसनअलीपुर हीरा, ऊंची कूद में रिहान हुसैनाबाद एवं चांद करौंदा, गोला फेंक में ईशान पित्तनहेड़ी एवं नोनू हुसैनाबाद, चक्का फेंक में ईशान तथा चांद क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो में पित्तनहेड़ी टीम जीती।
जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में निदा हुसैनाबाद एवं फिजा हसनअलीपुर हीरा, 200 मीटर में फिजा एवं सुमैया पित्तनहेड़ी, 400 मीटर में आसना हसनअलीपुर हीरा एवं उर्फिया पित्तनहेड़ी, लंबी कूद में सुमैया पित्तनहेड़ी एवं उजाला सराय डडूम्बर, उंची कूद में सुमैयार एवं सायना करौंदा, चक्का फेंक में सायना एवं शिवानी हसनअलीपुर हीरा प्रथम एवं द्वितीय रहीं। कबड्डी एवं खो-खो में पित्तनहेड़ी की टीम विजयी रही।

सभी विजेताओं के मेडल देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में रामप्रसाद, मदनपाल, नीरज कुमार वर्मा, ललित कुमार, संदीप कुमार, मोहम्मद मूसा, अभिषेक राणा, मुकेश कुमार, सुमेंद्र कुमार एवं हिमांशु शामिल रहे। डा. केडी आर्य, टोटर सिंह, लक्ष्मण खन्ना, लुबना फसीह, शिवानी तोमर, शैफाली, गोपाल कृष्ण, हरिओम दत्त, सरदार अहमद, चित्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed