फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Beautification of the pond of Hukumatpur Kesho will be done from 15 lakhs

15 लाख से होगा हुकूमतपुर केशो के तालाब का सुंदरीकरण

Wed, 02 Mar 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Beautification of the pond of Hukumatpur Kesho will be done from 15 lakhs
15 लाख से होगा हुकूमतपुर केशो के तालाब का सुंदरीकरण
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। ग्राम पंचायत हुकूमतपुर केशो के तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख के तालाब का सुंदरीकरण कराने के प्रस्ताव पर एसडीएम ने क्षेत्र का दौरा किया।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के साथ ग्राम पंचायत के पुराने तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया। ब्लॉक प्रमुख की ओर से प्रशासन को करीब 15 बीघा में स्थित पुराने तालाब के सुंदरीकरण के साथ तालाब क्षेत्र में पार्क आदि विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन

हुकूमतपुर केशो उर्फ गांवड़ी निवासी ब्लॉक प्रमुख के प्रस्ताव को ग्रामीण हित में बताते हुए एसडीएम ने तालाब के सुंदरीकरण को शासन की कार्य योजना का अंग बताते हुए सहमति व्यक्त की। लगभग 15 लाख रुपये की अनुमानित लागत से होने वाले तालाब सौंदर्यीकरण का खर्च ब्लॉक, मनरेगा और एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा वहन किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि जल्द ही तालाब के गंदे पानी में जमा जलकुंभी आदि हटाने का कार्य मनरेगा मजदूरों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed