फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Be educated, organized and struggling

शिक्षित बनो, संगठित होकर करो संघर्ष

Sat, 15 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 15 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से बाबा साहेब की 126 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई। बोध विहार बुखारा से नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम में कई संगठनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति ने बाबा साहेब के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


विकास भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समानता एवं समरसता पर आधारित शोषण मुक्त समाज का सपना पूरा करने के लिए भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इससे पूर्व बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एआर कोआपरेटिव अशोक कुमार, जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन अभिषेक रोड़ ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महासचिव पीतांबर सिंह, केपी सिंह के नेतृत्व में बाबा साहेब की जयंती पर नगर में प्रभातफेरी निकाली। मोहल्ला बुखारा से लेकर सिविल लाइन, रोडवेज बस स्टैंड तथा विकास भवन पहुंच कर प्रभातफेरी संपन्न हुई। वहां बाबा साहेब के अनुयायियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा कैंडल जला कर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, राकेश कुमार, विधायक ओम कुमार, शिव प्रकाश वाल्मीकि, पीसी चक्रवर्ती, एस के बबली, सांसद डॉ. यशवंत सिंह, डा. बीरबल सिंह आदि ने विचार रखे। 


मोहल्ला शांति नगर में बीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के आदशो का अनुसरण करने पर जोर दिया गया। तेजपाल सिह, करन सिंह, मनोहर कीर्ति गौतम आदि ने विचार रखे। दलित पिछड़ा  वर्ग महासभा के मंडल प्रभारी अशोक महार्या की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित गोष्ठी में बाबा साहेब के कार्यों की सराहना की गई। सचिन वाल्मीकि, शिव प्रकाश आदि ने विचार रखे। गांव पूरनपुर में भी दलितों के मसीहा को याद किया गया। प्रधान विनीता, कृष्ण कुमार, पप्पू प्रधान, अश्वनी आदि रहे।  उधर, मंडावर में गांव गंजालपुर में बाबा साहेब की जयंती पर गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। राम बहादुर, जसवंत, सत्यप्रकाश सुरेश आदि ने विचार रखे। गांव खानपुर माधो, दयालवाला सहित कई गांव में अखाडे़ का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed