फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Be conscious of environmental protection'

‘पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग हों’

Mon, 25 Jun 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 25 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
'Be conscious of environmental protection'
जागरुकता रैली में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में स्वयंसेवी संस्था नमो भारत फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। एसडीएम, थाना प्रभारी ने रैली में साइकिल चलाकर क्षेत्र का भ्रमण किया और जन-जन से सजग नागरिक बनने की अपील की। 
विज्ञापन

हरिद्वार मार्ग पर साहनपुर क्षेत्र में जनजागरूकता साइकिल रैली का उद्घाटन एसडीएम डॉ.पंकज वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी है। उन्होंने पर्यावरण को मानव जीवन के अनुकूल बनाने के लिए आज ही से पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा रोपित कर उसके लालन-पालन की सलाह दी। एसडीएम ने कहा कि वर्तमान में अतिक्रमण की समस्या भी विकट बनी हुई है। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों के बाहर सामान न रखने की सलाह दी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने कहा कि प्रशासन और पुलिस समाज की बेहतरी के लिए काम करते हैं। उन्होंने जनसहयोग से पर्यावरण को भी बेहतर बनाने की वचनबद्धता दुहराई। 
विज्ञापन

रैली नगर पंचायत साहनपुर क्षेत्र, जलालाबाद क्षेत्र और नगरपालिका नजीबाबाद क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस साहनपुर पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पहले प्रमुुख स्थानों पर पड़ाव कर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम ने स्पष्ट किया कि पॉलीथिन का प्रयोग बंद न करने और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन कड़ा रुख अपनाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, साहनपुर चेयरमैन मेराज अहमद, जलालाबाद चेयरपर्सन के पति लियाकर अंसारी ने अपने क्षेत्रों में रैली पहुंचने पर स्वागत किया।  रैली में ईओ सीमा वर्मा, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, आरएसएस के जिला संघ चालक सुभाष कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य वीके अरोड़ा, डॉ.एस प्रसाद, कुमुद कुमार, सुशील राजपूत, राजकुमार प्रजापति, वरुण कौशिक, रितेश ठाकुर, सचिन, हेमराज राजपूत, नरेंद्र कुमार, मुकेश राजपूत, योगेश भुईयार, अंकुर, नागेंद्र, हर्षित, लव कुमार, अमित चौहान, पूरन सिंह, सुरेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed