{"_id":"5e84c8058ebc3e7747480d72","slug":"be-cautious-and-stay-safe-cmo-bijnor-news-mrt4761420149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता बरतें और सुरक्षित रहें : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता बरतें और सुरक्षित रहें : सीएमओ
विज्ञापन
सतर्कता बरतें और सुरक्षित रहें : सीएमओ
बिजनौर। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार के मामले बढ़ते हैं। लिहाजा भयभीत न होकर अतिरिक्त सावधानी बरतें। विभिन्न माध्यमों से घर-घर संदेश पहुंचाने की कोशिश हो रही है कि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए मौसमी बीमारियों की चपेट में आने वालों को घर पर ही रखें। यह कहना है सीएमओ विजय कुमार यादव का।
उन्होंने कहा है कि नजला, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण दिखने पर भी घबराकर लोग अस्पतालों की ओर रुख करने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। पीड़ित व्यक्ति घर के कम से कम सदस्यों के संपर्क में रहें और साथ में खाना खाने से बचें। पीड़ित को डिस्पोजेबल मास्क पहनाएं, जिससे खांसने व छींकने से निकली संक्रमित छोटी-छोटी बूंदों को फैलने से रोका जा सके। मास्क उपलब्ध न होने की स्थिति में साफ रुमाल का भी प्रयोग किया जा सकता है। जिस कमरे में उसके रहने की व्यवस्था हो, उस कमरे की कुर्सियों, मेज, दरवाजों, दीवार, फर्श और अन्य सतही चीजों को रोजाना एक लीटर पानी में 15 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर के घोल से पोंछें। बुखार होने की स्थिति में पानी से त्वचा पर पट्टी रखें।
सीएमओ ने बताया कि इमरजेंसी की स्थिति में जैसे सांस फूलना या तेज बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग के कोरोना नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 01342-264615 तथा मोबाइल 9411153401 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
संक्रमण से बचाव हेतु करें ये काम
बार-बार अपना चेहरा, नाक या आंख न छुएं। खांसते व छींकते समय साफ रुमाल या टीश्यू पेपर का प्रयोग करें। रुमाल को अच्छे से धुलकर ही पुन: प्रयोग में लाएं। भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचें। कम एक मीटर की दूरी रखें, अतिथियों को आमंत्रित न करें और न ही किसी के घर मिलने जाएं।
इन नंबरों से हासिल करें जानकारी
कोरोना के बारे में अधिक जानकारी और आपात स्थिति के लिए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश- 1800-180-5145, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 011- 23978046, टोल फ्री नंबर-1075 पर संपर्क किया जा सकता है।