फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Be alert on festivals: SP Railway

एसपी रेलवे ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Be alert on festivals: SP Railway
त्योहारों पर सतर्क रहें सुरक्षाकर्मी : एसपी रेलवे
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसपी रेलवे अर्पणा गुप्ता ने नजीबाबाद के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। त्योहारों के दौरान उन्होंने सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
एसपी रेलवे अर्पणा गुप्ता ने सीओ डॉ.धर्मेंद्र कुमार यादव के साथ रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। एसपी रेलवे ने तीनों प्लेटफार्म और स्टेशन क्षेत्र का भ्रमण कर यात्री और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुुओं पर चर्चा की। उन्होंने त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ रेलवे डॉ.धमेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रात्रि में ट्रेनों में चलने वाले सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी यात्री के साथ यात्रा के दौरान कोई परेशानी होती है और उसकी वह रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता है तो सुरक्षाकर्मी यात्रियों से चलित एफआईआर स्वीकार कर संबंधित रेलवे थाने और चौकियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed