फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BDC members elected unopposed in five wards

पांच वार्डों में निर्विरोध चुने गए बीडीसी

Fri, 16 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
BDC members elected unopposed in five wards
पांच वार्डों में निर्विरोध चुने गए बीडीसी सदस्य
विज्ञापन

धामपुर । अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र में कुल 124 क्षेत्र पंचायत वार्ड हैं। इनमें 390 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। वर्तमान में 376 उम्मीदवार मैदान में हैं। पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्डों 19 पालकी एमन, 27 औरंगशाहपुर बनवारी, 116 अल्हैपुर, 70 टाटजट व 40 मोहम्मदपुर सुल्तान में नामांकन पत्र एकल जमा होने के कारण उनके निर्विरोध बनने का रास्ता साफ हो गया है।

एआरओ ने बताया कि मतगणना के दौरान विधिक तौर पर घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में कुल 97 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कुल 761 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। एक नामांकन पत्र निरस्त हुआ। 79 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। 681 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। ब्लॉक में 1217 ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड हैं। इनमें 779 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। 29 के पर्चे निरस्त हो गए। 13 दावेदारों ने नाम वापस ले लिए थे। इनमें से 598 दावेदारों के नामांकन पत्र एकल होने से उनके निर्विरोध सदस्य बनने का रास्ता साफ हो गया है। 257 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। बाकी ग्राम पंचायत सदस्यों के वार्ड खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed