{"_id":"58a88cd14f1c1b921ad859dd","slug":"basis-without-basis-without-medical-form-will-be-filledmedical-form-will-be-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आधार नहीं भर सकेंगे मेडिकल फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आधार नहीं भर सकेंगे मेडिकल फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में अन्य कोर्स के साथ अब मेडिकल के छात्रों को भी परीक्षा फार्म भरने में आधार लगाना अनिवार्य होगा। बिना आधार संख्या वह अपने परीक्षा फार्म नहीं भर सकेंगे। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीडीएस और पैरामेडिकल के सप्लीमेंट्री परीक्षा फार्म को लेकर शनिवार को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि मेडिकल के परीक्षा फार्म में भी आधार अनिवार्य होगा। बीडीएस के 1,2,3,4 और पैरामेडिकल 1,2,3 के सप्लीमेंट्री परीक्षा 2017 के परीक्षा फार्म 18 से 21 फरवरी तक भरे जाएंगे। 23 फरवरी तक फार्म कॉलेजों और 27 फरवरी तक फार्म विश्वविद्यालय में जमा होंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों को जारी निर्देश में कहा कि जिन छात्रों के परीक्षाफल में आरडी लगी है या रिजल्ट रुके हैं, वह परिणाम फार्म भरने की तिथि से पहले अवश्य जारी करा लें। परिणाम जारी नहीं होते हैं तो उनको परीक्षा फार्म भरने के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। ऐसे फार्म कॉलेज विवि का अग्रसारित करता है तो परीक्षा फार्म निरस्त हो सकता है।