{"_id":"611d47e38ebc3e79a37ee39d","slug":"barrier-wall-demolished-in-fourlane-highway-nazibabad-news-mrt552369680","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन हाईवे में बाधक दीवार गिराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन हाईवे में बाधक दीवार गिराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन हाईवे में बाधक दीवार गिराई
नजीबाबाद। फोरलेन हाईवे में अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा लेने के बावजूद दीवार न हटाने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने अकबराबाद में विवादित दीवार को एनएचएआई अधिकारियों की उपस्थिति में जमींदोज करा दिया।
काशीपुर से हरिद्वार के लिए बनाए जा रहे फोरलेन हाईवे में बाधक अकबराबाद क्षेत्र दीवार प्रशासन ने बुधवार को जेसीबी से जमींदोज करा दी। फोरलेन नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रबंधक तकनीकी पीएस पांडेय ने अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा देने के बावजूद दीवार न हटाने और हाईवे निर्माण में बाधा उत्पन्न होने की शिकायत प्रशासन से की थी। एसडीएम परमानंद झा के निर्देश पर तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने अकबराबाद पहुंचकर ब्रासबैंड प्रतिष्ठान द्वारा मुआवजा लेने के बावजूद दीवार न हटाने को गंभीरता से लिया। तहसीलदार ने प्रबंधक तकनीकी पीएस पांडेय की उपस्थिति में दीवार को जमींदोज करा दिया।