फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bareilly team kept forgetting elephants safe

बरेली की टीम ने हाथी का विसरा रखा सुरक्षित

Fri, 31 Aug 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Fri, 31 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bareilly team kept forgetting elephants safe
मलौनी में मिले हाथी के शव का पोस्टमार्टम करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला
रेहड़ में मलौनी गांव के जंगल में  मिले हाथी के शव का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं सीवीओ बिजनौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मरने का कारण मालूम  चल पाएगा। रिपोर्ट डीएफओ बिजनौर को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि मौत का कारण संभवत पुरानी चोट   के इंफेक्शन हो सकता है।  
विज्ञापन

बुधवार को अमानगढ़ वन रेंज व कार्बेट पार्क से लगे सीमावर्ती गांव मलौनी में मीरापुर मलौनी मार्ग पर खेतों के पास एक नर हाथी का शव मिला था, जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे। बृहस्पतिवार को हाथी के शव का पीएम हुआ। आईवीआरआई बरेली व बिजनौर के पशु चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने हाथी का पीएम किया। सीवीओ बिजनौर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मौत कारण संभवत पुरानी चोट के इंफेक्शन हो सकता है। बरेली से आई टीम ने हाथी का विसरा सुरक्षित कर लिया है। जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। पीएम रिपोर्ट डीएफओ को भेजी जाएगी। मौके पर वन विभाग के बरेली व मुरादाबाद के अधिकारियों सहित डीएफओ एम सेमारन , एसडीओ हरि सिंह , रेंजर राकेश कुमार शर्मा रहे। चिकित्सकीय टीम में बरेली के डॉ एस के शर्मा व जिले की टीम में डिप्टी सीवीओ अनिल शर्मा, डॉ एस पी सिंह, डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, भाकियू कार्यकर्ताओं ने टीम के सामने, अधिकारियों पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। भाकियू    के बलजीत सिंह, मलकीत सिंह, गिरीश शर्मा ,हेमंत, जगदीप, विक्रम, भूपेंद्र, बलवीर किसानों ने कहा कि वन्य जीव फसल को बर्बाद कर जाते हैं। अमानगढ़ रेंज के अधिकारी कार्बेट उत्तराखंड से आए वन जीवों का मामला बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। किसानों ने कहा कि मुआवजे के लिए उन्हें वन विभाग के एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय का चक्कर लगाने पड़ते हैं। फिर भी मुआवजा नहीं मिल पाता। किसानों ने कहा कि केहरीपुर वन चौकी पर वनकर्मियों को बैठना चाहिए। किसानों ने केहरीपुर से वन चौकी हटाकर कैंप कार्यालय रायपुरी बॉर्डर पर ले जाने से भी रोष है। रेंज अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं उच्चा अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उनका निदान कराने का भरोसा दिया। अधिकारियों से वार्ता में भकियू के बलजीत सिंह, मलकीत सिंह, गिरीश शर्मा, हेमंत, जगदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed