फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Barber shop will remain closed, liquor shop will open

नहीं खुलेंगी नाई और ब्यूटी पार्लर की दुकान

Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Barber shop will remain closed, liquor shop will open
नाई की दुकान रहेंगी बंद, शराब की दुकान खुलेंगी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए नाई की दुकान दुकान बंद रहेंगी। शराब की दुकान सुबह दस से शाम सात बजे तक खुलेंगी। फैक्टरी संचालन और निर्माण कार्यों को भी प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन में थोड़ी रियायत दी जा रही है। प्रशासन ने गांवों में सभी तरह की दुकानों को खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शहरों में जिस तरह पहले परचून की दुकानें खुल रहीं थी उसी तरह खुलती रहेंगी। कोई अन्य दुकानें नहीं खुलेंगी। प्रशासन ने फैक्टिरयों के संचालन को भी हरी झंडी दे दी है। निर्माण कार्यों को भी पूरी छूट दे दी गई है। मकान, सड़क आदि का निर्माण कार्य अब शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने शराब की दुकान खोलने को भी हरी झंडी दे दी है। शराब की दुकानें सुबह दस से शाम सात बजे तक खुलेंगी। लेकिन प्रशासन ने अभी नाई की दुकानों व ब्यूटी पार्लर को खोलने के लिए हरी झंडी नहीं दी है। हालांकि इस दौरान फेसमास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। डीएम के अनुसार सरकारी या निजी कार्यालय को 33 प्रतिशत स्टाफ के साथ जरूरत होने पर खोला जा सकता है। डीएम का कहना है कि अब भी बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकलें।
विज्ञापन

नहीं खुलेंगी पान मसाले की दुकान
सरकार ने पान मसालों की दुकान खोलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। सड़क या अन्य किसी स्थान पर थूकना पूरी तरह वर्जित है। जनता भी पान मसाले की दुकान बंद रखने की मांग करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed