फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baratis had to cross the river by bullock cart

Bijnor News: बरातियों को बैल बुग्गी से पार करनी पड़ी नदी

Mon, 26 Jun 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 26 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Baratis had to cross the river by bullock cart
बढ़ाप़ुर क्षेत्र में पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने पर बैल-बुग्गी में बैठकर जाते बराती।
- तेज बारिश के चलते रविवार को पहाड़ा नदी में आया उफान
विज्ञापन

फोटो समाचार
बढ़ापुर (बिजनौर)। तेज बारिश के चलते रविवार को पहाड़ा नदी में उफान आया तो बरातियों को किनारे पर खड़ा होकर घंटों इंतजार करना पड़ा। बाद में बैल बुग्गी से बरातियों ने नदी को पार किया। तब कहीं जाकर बरात जा सकी।
रविवार को क्षेत्र के ग्राम सरदारपुर छायली निवासी पिंटू सिंह की बरात नगीना देहात क्षेत्र के एक गांव में जानी थी। क्षेत्र में सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी। बारिश के चलते बढ़ापुर-सरदारपुर छायली संपर्क मार्ग पर पड़ने वाली पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ गया। गांव से दूल्हा पिंटू सिंह की बरात जब पहाड़ा नदी पर पहुंची तो नदी का जलस्तर बढ़ा देख ग्रामीण बराती नदी पार करने का साहस नही जुटा पाए। बरात की बस व अन्य वाहन नदी पार बढ़ापुर दिशा की ओर खड़े थे। उत्पन्न परिस्थिति के तहत बरातियों को कई घंटे नदी किनारे खड़ा होकर नदी का जलस्तर कम होने की बांट जोहनी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे पहाड़ा नदी का जलस्तर कम होने पर अन्य ग्रामीण बैल-बुग्गी लेकर नदी पर पहुंचे और दूल्हा व बरातियों को बैल-बुग्गी में बैठाकर नदी पार कराई। फिर दूल्हा बरातियों संग बस में सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना हुआ। ग्रामीण मोहम्मद दिलशाद, मनोज कुमार, रिंकू कश्यप, मोहम्मद आबिद व अक्षय कुमार आदि का कहना है कि बरसाती मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांव का बढ़ापुर से संपर्क कट जाना मुख्य समस्या है। शनिवार को भी गांव से तीन बरात गई थी और वापसी में रात्रि समय पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ा मिला तो देर रात नदी का पानी कम होने पर दूल्हा-दुल्हन को बरातियों संग बैल बुग्गियों के सहारे नदी पार कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed