फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bar Council suspends licenses of three advocates, including former president

Bijnor News: पूर्व अध्यक्ष सहित तीन अधिवक्ताओं के लाइसेंस बार कौंसिल ने किए निलंबित

Mon, 13 Apr 2026 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bar Council suspends licenses of three advocates, including former president
नजीबाबाद। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सहित तीन अधिवक्ताओं के लाइसेंस पांच वर्ष के लिए निलंबित कर दिए। तीनों पर पद का दुरुपयोग और अधिवक्ताओं को मताधिकार से वंचित रखने का आरोप है।
विज्ञापन

बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, पूर्व महामंत्री जितेंद्र राजपूत और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गोयल का पंजीकरण पांच वर्ष के लिए निलंबित कर दिया। अधिवक्ता पंकज विश्नोई, फहीम अहमद, हरपाल सिंह आदि ने वर्ष 2024- 25 के चुनाव में उन्हें मताधिकार से वंचित रखने संबंधी मामला बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजा था। आरोप है कि जांच उपरांत बार कौंसिल के आदेशों की अवहेलना की गई जिस पर बार काउंसिल ने तीनों के पंजीकरण पांच वर्ष के लिए निलंबित कर दिए गए। बार कौंसिल के फैसले के बाद अधिवक्ता न्यायालय, ट्रिब्यूनल अभिकरण एवं तहसीलों आदि में वकालत नामा निलंबन की निर्धारित सीमा में प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed