फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bar Association swearing-in ceremony today, Bar Council declares election illegal

Bijnor News: बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण आज, बार काैंसिल ने चुनाव को बताया अवैध

Fri, 03 Apr 2026 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bar Association swearing-in ceremony today, Bar Council declares election illegal
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को आज शपथ दिलाई जाएगी। उधर शुरुआत से ही विवादों में घिरे इस चुनाव को बार काैंसिल ने अवैध करार दिया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और महासचिव मनोज सेठी और अन्य पदाधिकारी निर्वाचित हुए थे, जिनका शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12:30 बजे जजी परिसर स्थित बार हॉल में होगा। उधर शुरुआत से ही विवादों में घिरे इस चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश बार काैंसिल के अध्यक्ष ने चुनाव कराने वाली एल्डर्स कमेटी के सदस्य नरेंद्र सिंह, चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह टिकैत और बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि 31 मार्च को बार काैंसिल के आदेश की अवहेलना करते हुए अवैध रूप से चुनाव कराया गया, जिसमें राजेंद्र सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। मामले में अध्यक्ष, चुनाव अधिकारी और एल्डर्स कमेटी के सदस्य से एक सप्ताह के भीतर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अधिवक्ता अधिनियम के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed