फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bar Association President sarvesh

बार संघ के अध्यक्ष बने सर्वेश

Thu, 22 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद  में बार संघ नजीबाबाद के अध्यक्ष पद के कांटे के चुनाव में सर्वेश कुमार गहलोत मात्र चार मतों से विजयी रहे। महासचिव पद के सीधे मुकाबले में इंतजार अहमद विजयी रहे। अन्य सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

बार संघ नजीबाबाद का चुनाव के चुनाव अधिकारी विजय शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी शमीम अहमद, खलील अहमद, राजेंद्र सिंह, रोहिताश्व सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वेश गहलोत 164 मतों के साथ विजयी रहे। प्रतिद्वंद्वी हरेंद्र सिंह को 160 मत मिले। 4 मत निरस्त घोषित किए गए। महासचिव पद पर इंतजार अहमद को 188 और सुल्तान अहमद को 138 मत मिले। विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जमकर जश्न मनाया। इनके अतिरिक्त अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। दो सीनियर उपाध्यक्ष पर अरविंद राजपूत और कसीम अहमद, जूनियर उपाध्यक्ष महिला पद पर एकता अग्रवाल, संयुक्त सचिव पद पर जितेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर देव प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद पर कुलदीप कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर रामेंद्र सिंह ने निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। वहीं बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मात्र 4 मतों से पराजित प्रत्याशी हरेंद्र सिंह ने मतगणना में गड़बड़ी आशंका व्यक्त करते हुए पुन: मतगणना कराने की मांग की है। हरेंद्र का आरोप है कि उन्हें पहले 2 मतों से विजयी घोषित किया गया। चंद मिनट बाद ही 4 मतों से पराजित बताया गया। हरेंद्र सिंह ने 335 मत पड़ने के साथ 4 निरस्त मत सहित 328 मत गिनती में आने के बावजूद शेष 7 मत का ब्योरा चुनाव टीम द्वारा न दिए जाने पर भी आपत्ति व्यक्त की है।
विज्ञापन


अजय शर्मा अध्यक्ष व भूपेंद्र बने महासचिव
नगीना। नगीना में हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में अजय शर्मा ने 26 वोट से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान, नवेद इकराम, जुल्फकार जैदी, राकेश अग्रवाल व अंजना चौहान की देखरेख में मुंसफी के बार हॉल में चुनाव संपन्न हुआ।चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अजय शर्मा ने 139 वोट पाकर निशाद अहमद को 26 वोट से, महासचिव पद के लिए भूपेंद्र ने 127 वोट पाकर नीरज गौड़ को तीन वोट से व कोषाध्यक्ष पद के लिए संदीप ने 155 वोट पाकर विनीत प्रकाश गर्ग को 60 वोट से हराकर जीत दर्ज की। मशलाउद्दीन खां को उपाध्यक्ष, संजय कर्णवाल को संयुक्त सचिव प्रशासन, नशरूलाद्दीन को निर्विरोध पुस्तकालय अध्यक्ष चुना गया।  तुफैल अहमद, नरेश सैनी व शशि भूषण गुप्ता को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा विशेष विश्नोई, नफीस अहमद व भोगेश सिंह को कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed