फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bar and Bench should fulfill the hope of justice: Justice Faiz Alam

इंसाफ की आस को पूरा करे बार और बेंच: न्यायमूर्ति फैज आलम

Fri, 03 Apr 2026 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bar and Bench should fulfill the hope of justice: Justice Faiz Alam
नजीबाबाद। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मो. फैज आलम खान ने बार और बेंच से वादकारियों की इंसाफ की आस को समय से पूरा कराने की सलाह दी। यह बात उन्होंने बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

मुख्यअतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मो.फैज आलम खान ने बार और बेंच को वादकारियों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वादकारी इंसाफ और न्याय मिलने की आस को लेकर इंसाफ के मंदिर तक पहुंचता है जब उसे समय से इंसाफ और न्याय नहीं मिलता तो उसे मायूसी हाथ लगती है। उन्होंने बार और बेंच से दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों की भावनाओं को सम्मान देकर समय से न्याय दिलाने के प्रति गंभीर रहने को कहा। न्यायमूर्ति ने बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष कसीम अहमद , महामंत्री नदीम अहमद और उनकी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार ने टीम को शपथ ग्रहण कराई। विजय शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज संजय कुमार , अपर जिला जज राम अवतार यादव , एडीजे पास्को पीके शुक्ला, सीजेएम बिजनौर नरेंद्र कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन एकलव्य सरोज ने बार एसोसिएशन की टीम को बधाई दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौअज्जम खां, अजय गोयल,शमीम अहमद, जावेद कमर सिद्दीकी, अब्दुल वफा, अब्दुल गफ्फार, राजेंद्र सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed