फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bappa with the leave Jaykaron

जयकारों के साथ बप्पा को किया विदा

Thu, 24 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 24 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bappa with the leave Jaykaron
बिजनौर। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच भगवान गणेश मूर्ति की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां शामिल रहीं। बैराज से आगे स्थित नहर में गणेश जी की मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी पर जिले में अनेक स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। बुधवार को सर्राफा बाजार, सिविल लाइंस, नई बस्ती, मोहल्ला भाटान में मंत्रोच्चारण के बाद भगवान गणेश जी की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश प्रतिमा पर रंग गुलाल फेंक कर और एक दूसरे को रंग लगाकर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन


शोभायात्रा मुख्य बाजार, सिविल लाइंस, शास्त्री चौक, जजी चौक होते हुए प्रदर्शनी चौक पहुंची। शोभायात्रा में शिव बारात, शिव पार्वती नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य, मां काली नृत्य, बजरंग बली, उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाए भगवान श्रीकृष्ण आदि झांकियां शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। आयोजन में अतुल अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, अचल अग्रवाल, मनोज कुच्छल, राजेंद्र सिंह आदि का योगदान रहा। आरजेपी इंटर कालेज के पास से भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाया गया।

उधर, किरतपुर में सर्राफा बाजार में गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति को शोभायात्रा के साथ बस स्टैंड ले जाया गया। इससे पूर्व पंडित सूर्यदीप शर्मा द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने गणेश पूजन किया। पुरोहित बने सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने गणेश जी की महाआरती कराई। ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति की शोभयात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में अनेक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने भक्तिगीतों पर नृत्य करते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। आयोजन में अमित वमा्र, चंद्रप्रकाश पाल, पारस अरोड़ा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

उधर, नजीबाबाद में नगर के विभिन्न मंदिर में भगवान गणेश के जयकारों के साथ पूजा अर्चना कर श्रद्धालु धर्मलाभ उठा रहे हैं। नगर के सिद्धि विनायक मंदिर, राधामंडल मंदिर और मो. मकबरा में भगवान गणेश की पूजा - अर्चना की। बच्चों ने गणेश और अन्य देवी- देवताओं के वेश में भक्तिमय प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में नेतराम, पमित घाघट, निक्की, सुमित गुप्ता, लवी, नकुल, विकास, आशु शर्मा, रोहित, सुभाष, तपेश, भीम, जयवीर, शरद व कमल राजपूत आदि श्रद्धालु   शामिल रहे।

गणेश लीला केे प्रसारण का समापन
धामपुर। गणेश चौथ समिति धामपुर की ओर से गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में बड़ी मंडी में आयोजित गणेश लीला का पिछले पांच दिनों से हो रहा प्रसारण मंगलवार रात संपन्न हो गया है। समिति अध्यक्ष डा. आदित्य अग्रवाल ने कहा कि गणेश भगवान हमारे इष्टदेव हैं।


महामंत्री जयवीर सिंह सिसौदिया ने बताया कि 26 सितंबर को समिति की ओर से गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकलेगी। नगर में आठ स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराने को मटकी बांधी जाएंगी। डा. एनपी सिंह, मनोज चौहान, पुरुषोत्तम अग्रवाल,  उदित जैन, विजय कुमार जैन, बालिया जी, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed