फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bank channel closed

बैंक का चैनल बंद किया

Fri, 02 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के कोतवाली देहात में  कैश नहीं मिलने से खफा लोगों ने कोतवाली देहात में पंजाब नैशनल बैंक की शाखा के मुख्यद्वार का चैनल बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैंक के सामने कोतवाली-बिजनौर मार्ग को जाम कर दिया। बैंक प्रशासन व ग्राहक प्रतिनिधियों के बीच समझौता वार्ता के बाद बैंक का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोतवाली देहात में बिजनौर रोड पर पंजाब नैशनल बैंक की शाखा है। दोपहर में बैंक में रुपये खत्म होने पर क्षुब्ध ग्राहकों ने बैंक की शाखा का चैनल बंद कर दिया। हंगामा करते हुए बैंक के सामने कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग लग गई । सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना हरमोहन सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली देहात रमेशचंद यादव मौके पर पहुंचे। सीओ नगीना, किसान नेता व ग्राहक सुरपाल सिंह, अब्दुल गफ्फार, समरपाल सिंह, दिपेश राठी, बाबू कुरैशी, जहीरूल हसन व शाखा प्रबंधक उमेश कुमार के बीच वार्ता हुई। इसमें समझौते के बाद छह सौ ग्राहकों को टोकन बांटे गए। टोकन वाले ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर शुक्रवार को केश वितरित किया जाएगा। उधर, सीओ हरमोहन सिंह व किसान सुरपाल सिंह ने ग्राहकों की समस्या को देखते हुए एलबीओ से वार्ता कर और दिनों की अपेक्षा चार लाख रुपये अधिक केस भेजने का आग्रह किया। बैंक के उच्चाधिकारियों ने कोतवाली बैंक में अधिक केस भेजने का आश्वासन दिया। उधर, शाखा प्रबंधक उमेश कुमार ने कहा कि बैक में कुल नौ लाख रुपये उपलब्ध  थे, जो वितरित किए जा चुके थे। खाताधारकों की संख्या अधिक होने से वितरण को भेजी जा रही रकम पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed