{"_id":"6509f4e71e972026fa0d3ab4","slug":"ban-turns-panipat-khatima-highway-into-a-river-difficult-to-cross-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-11166-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बान ने दरिया बना दिया पानीपत-खटीमा हाईवे, पार करना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बान ने दरिया बना दिया पानीपत-खटीमा हाईवे, पार करना हुआ दूभर
विज्ञापन
- सड़क पर बह रहा उफान पर आई बान नदी का पानी
- सड़क और पुल के निर्माण में देरी का खामियाजा भुगत रहे हजारों राहगीर
- दरिया को पार कराने के लिए लिया जा रहा ट्रैक्टरों का सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बान नदी ने पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे को दरिया बना दिया है। दरअसल, उफान पर आ चुकी नदी का पानी सड़क पर बह रहा है। तकरीबन तीन फीट पानी सड़क पर है। ऐसे में पिछले चार दिनों से लोग मुश्किल में हैं। हजारों राहगीरों को दिक्कत हो रही है।
अगर आप बिजनौर कोतवाली मार्ग पर सफर करने जा रहे हैं तो संभलिए, क्योंकि कोतवाली की तरफ बढ़ते ही शादीपुर से निकलते ही राहगीरों को कीचड़ और दरिया को पार करना मुश्किल हो रहा है। जहां ये पानी है, वहां पर सड़क कच्ची है। इस जगह पर अभी मिट्टी डालकर छोड़ दी गई थी, पत्थर और कंकरीट डालकर सड़क बनाया जा ना बाकी है। ऐसे में पानी आने से दोनों ओर काफी दूर तक कीचड़ फैला हुआ है। बाइक सवार कीचड में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। उधर चार पहिया वाहनों को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर पानी से पार किया जा रहा है। पानी को पार कराने की एवज में ट्रैक्टर चालकों को पैसा देना पड़ रहा है।
100 रुपये में पार हुई एक अफसर की गाड़ी
एक अफसर मंगलवार कोतवाली देहात की तरफ जा रहे थे, बान नदी के पास पहुंचते ही उनके चालक ने गाड़ी रोक दी, बोला साहब पीछे लौटा लूं। पानी में गाड़ी पार नहीं होगी और बीच में ही बंद हो जाएगी। ऐसे में अफसर ने दूसरे वाहन चालकों की तरह अपनी गाड़ी को ट्रैक्टर के पीछे बंधवाकर निकलवाया। इसकी एवज में उन्हें भी सौ रुपये देने पड़े।
विज्ञापन
निर्माण में देरी ने खड़ी की मुश्किलें
पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा बनी बिजनौर कोतवाली रोड का निर्माण मई 2023 तक पूरा कर लिया जाना था। मगर, सड़क निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका। नदियों और नहरों के पुल अभी आधे अधूरे हैं। बान नदी का पुल भी अभी अधूरा है। अगर पुल बनकर तैयार हो गया होता तो लोगों को अब मुश्किल नहीं झेलनी पड़ती।
पानी की निकासी का नहीं किया उचित इंतजाम
एक अभियंता ने बताया कि बान नदी पर पुल निर्माण के लिए बराबर में ही अस्थाई पुल बनाया गया है। अस्थाई पुल में पाइप छोटे डाल दिए गए, जिनमें पूरी तरह से पानी की निकासी नहीं हो रही है। निकासी नहीं हुई तो उफान पर आई बान नदी के पानी ने रुख बदला और सड़क पर फैल गया।