फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ban on operation of overload trucks of sugarcane on two roads

तीन सड़कों पर गन्ने के ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर रोक

Fri, 04 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ban on operation of overload trucks of sugarcane on two roads
दो सड़कों पर गन्ने के ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर रोक
विज्ञापन

बिजनौर। सड़कों पर गन्ने के ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। इसके चलते सिंचाई विभाग ने दो सड़कों से होकर जाने वाले गन्ना ढुलान के वाहनों का संचालन बंद करा दिया है। इससे तीन गांवों के गन्ना क्रय केंद्र बंद हो गए हैं और सैंकड़ों किसान परेशान हैं। मामला प्रशासन के सामने पहुंचने के बाद सिंचाई विभाग के अफसरों को तलब किया जा रहा है।
जिले भर में चीनी मिलों के 700 से ज्यादा क्रय केंद्र चल रहे हैं। किसान क्रय केंद्रों पर गन्ना डालते हैं। इसके बाद गन्ना ट्रक, ट्रैक्टर ट्रालों में भरकर चीनी मिलों को भेजा जाता है। जिले में पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, सिंचाई विभाग आदि की सड़कें बनी हुई हैं। कई जगह नगर पालिकाओं की सड़कों से भी गन्ने से भरे वाहन निकलते हैं। एक ट्रक में औसतन 180 क्विंटल तक गन्ना ढोया जा सकता है। किसी विभाग ने अब तक ट्रकों को नहीं रोका है, लेकिन सिंचाई विभाग के अफसरों ने अपनी तीन सड़कों पर चीनी मिलों के ओवरलोड ट्रकों का संचालन बंद करा दिया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अफसरों ने चीनी मिलों को भेजे गए नोटिस में कहा है कि उनकी सड़क पर मिलों के ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। इससे विभाग की सड़कें खराब हो जाएंगी। ओवरलोड वाहनों का हवाला देते हुए विभाग ने गन्ने से भरे ट्रकों के पहिये थाम दिए हैं। इसके चलते धामपुर चीनी मिल के मुकरपुर सत्ती क्रय केंद्र पर 26 नवंबर से तौल नहीं हुई है। इसके अलावा बिलाई चीनी मिल के बरूकी बी व शादीपुर बी गन्ना क्रय केंद्र पर भी तौल बृहस्पतिवार से बंद करा दी गई है। तौल बंद होने से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन सड़कों पर वाहनों को रोका गया
बिलाई मिल के क्रय केंद्रों का गन्ना कोतवाली-किरतपुर रोड से होकर मिल में जाता है। इसे रोका गया है। धामपुर मिल के गांव मुकरपुर सत्ती का गन्ना हल्दौर रजवाहे की पटरी से होकर मिल में जाता है। धामपुर मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप शर्मा का कहना है कि गन्ना खरीद बन्द होने से अभी कोई और व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
-150 क्विंटल तक गन्ना ले जाने की अनुमति
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के चलते सिंचाई विभाग ने वाहनों पर रोक लगाई है। समस्या के समाधान के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को 150 क्विंटल तक गन्ना ले जाने वाले वाहनों को अनुमति दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सिर्फ ओवरलोड वाहनों को ही रोका जा सकता है।

- किसान, मिलों को परेशानी
बलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह के अनुसार मिल में सभी दस टायरा ट्रक चल रहे हैं। इनमें 180 क्विंटल तक गन्ना भरा जा सकता है। ट्रकों में इतना ही गन्ना लाया जा रहा है। सिंचाई विभाग के फरमान से परेशानी उठानी पड़ रही है। दो क्रय केंद्रों का गन्ना उठाने के लिए भी अफसरों से समय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed