फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ban on entry of outsiders in Ramganga Dam area

रामगंगा बांध क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

Fri, 17 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ban on entry of outsiders in Ramganga Dam area
रामगंगा बांध क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन

कालागढ़। मानसून के आते ही रामगंगा बांध प्रशासन में बांध क्षेत्र में बाहरी लोगों के भ्रमण पर रोक लगा दी है। सुरक्षा कारणों से लगी इस रोक के बाद अब बांध परियोजना क्षेत्र में अब केवल विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी ही प्रवेश कर पाएंगे।
रामगंगा बांध इंजीनियरों के तीर्थ के नाम से विख्यात है। बांध पर इंजीनियरिंग एवं प्रकृति के सुंदर नजरों का अवलोकन करने के लिए बड़ी संख्या में बाहरी लोग विभागीय अनुमति से पहुंचते हैं। काफी मशक्कत के बाद बांध पर पहुंचकर प्रसन्नता का अनुभव करते हैं। शिवालिक पर्वत मालाओं के बीच बने इस बांध पर रामगंगा नदी के दर्शन करते हैं। बांध क्षेत्र में वर्षा काल शुरू होते ही बांस से बाढ़ नियंत्रण के कार्य शुरू हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश का सिंचाई विभाग बाढ़ नियंत्रण कक्ष को संचालित करता है।
विज्ञापन

बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि 15 जून से बांध के भंडारण का कार्य शुरू होता है। इस दौरान अनुरक्षण कार्य किए जाते हैं। बारिश के चलते पहाड़ों से चट्टानें आदि टूटकर मलबे के रूप में सड़क पर आ जाती हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में आवाजाही खतरनाक हो सकती है। इसके लिए पहले ही सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं। बांध क्षेत्र में भ्रमण के लिए आने वाले लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। बरसात के बाद नियमों के अनुसार ही अनुमति खोली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed